Budget Session 2022 Live: अनजाने में हुई मिसाइल फायरिंग पर कल संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह
{"_id":"622eccfa00782a71a70ac2d3","slug":"budget-session-2022-live-updates-jammu-kashmir-budget-fm-nirmala-sitharaman-present-2nd-phase-of-parliament-budget-in-lok-sabha-today-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget Session 2022 Live: अनजाने में हुई मिसाइल फायरिंग पर कल संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 14 Mar 2022 10:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 14 Mar 2022 10:27 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद आज से संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट पेश कर दिया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में राजनाथ सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया।
लाइव अपडेट
09:45 PM, 14-Mar-2022
मंत्रियों के जवाब के दौरान सांसदों के गैरहाजिर रहने पर स्पीकर नाराज
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को बहस के दौरान संबंधित मंत्री के जवाब की प्रतीक्षा किए बिना टिप्पणी करने के बाद सदस्यों के सदन छोड़ने को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह उनकी पार्टियों के नेताओं से कहेंगे कि सदन में चर्चा के दौरान ऐसे सांसदों को सवाल पूछने के लिए नहीं कहा जाए।
बिरला ने यह टिप्पणी तब की जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिक्र किया कि वह कांग्रेस के एक सदस्य द्वारा उठाए गए बिंदु का जवाब दे रही हैं जो सदन में मौजूद नहीं हैं। वह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 2022-23 के बजट और 2021-22 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों पर बहस का जवाब दे रही थीं।
बिरला ने यह टिप्पणी तब की जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिक्र किया कि वह कांग्रेस के एक सदस्य द्वारा उठाए गए बिंदु का जवाब दे रही हैं जो सदन में मौजूद नहीं हैं। वह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 2022-23 के बजट और 2021-22 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों पर बहस का जवाब दे रही थीं।
09:16 PM, 14-Mar-2022
देश में पायलटों की कमी नहीं
नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल का लिखित उत्तर देते हुए कहा कि लगभग 9000 पायलटों में से केवल 87 विदेशी पायलट ही विभिन्न भारतीय विमानन कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। देश में पायलटों की कोई कमी नहीं है। कुछ खास तरह के विमानों पर कमांडरों की कमी है।
विज्ञापन
09:11 PM, 14-Mar-2022
हरदीप पुरी का राहुल पर निशाना
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल के दामों को लेकर दिए गए बयानों के लिए सोमवार को बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना की। राज्यसभा में पूरक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, एक नेता के बयानों के कारण तेल की जमाखोरी 20 फीसदी बढ़ गई। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में वृद्धि के कारण राहुल गांधी ने यूपी के आखिरी चरण के मतदान से पहले 5 मार्च को कहा था, जल्दी अपने पेट्रोल टैंक फुल करा लें। मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने होने वाला है। पुरी ने कहा, यह शर्मनाक है कि इस बयान के कारण तेज की जमाखोरी 20 फीसदी बढ़ गई। दरअसल कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के कारण आकलन किया जा रहा था कि सरकार चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम कम से कम 12 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा सकती है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक दाम नहीं बढ़ाए हैं।09:01 PM, 14-Mar-2022
राजनाथ देंगे बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 15 मार्च को संसद में 9 मार्च 2022 को अनजाने में हुई मिसाइल फायरिंग पर बयान देंगे। यह मिसाइल पाकिस्तान के पंजाब में मियां चन्नू इलाके में गिरी थी।08:58 PM, 14-Mar-2022
उर्वरक सब्सिडी के लिए 15,000 करोड़ की सब्सिडी की मंजूरी मांगी
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए पूरक मांगों के तीसरे बैच में उर्वरक सब्सिडी के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये सहित 1.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक के शुद्ध अतिरिक्त खर्च के लिए सोमवार को संसद से मंजूरी मांगी। लोकसभा में पेश अनुदान की अनुपूरक मांगों के तीसरे बैच के अनुसार 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक के सकल अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति मांगी जा रही है।दस्तावेज़ के अनुसार, उर्वरक सब्सिडी के भुगतान के लिए सरकार ने नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट और सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के पुनर्पूंजीकरण के लिए 14,902 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड और 4,950 करोड़ रुपये की पूंजी की मांग की है।
08:46 PM, 14-Mar-2022
एटीसीओ की 708 रिक्तियों पर गंभीर चिंता
एक संसदीय समिति ने सोमवार को हवाई यातायात नियंत्रकों (एटीसीओ) के 708 खाली पदों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। एटीसीओ के 3,871 स्वीकृत पदों में से उपलब्ध संख्या 3,163 है जिसका अर्थ है कि 708 पद खाली हैं। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय समिति की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है जिसे सोमवार को राज्यसभा में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:20 PM, 14-Mar-2022
मनीष तिवारी ने पूछा, जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा कब बहाल होगा
जम्मू और कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि सरकार उन उद्देश्यों को नहीं हासिल कर सकी जो उसे वहां धारा 370 को निरस्त करते हुए निर्धारित किए थे। तिवारी ने पूछा कि इसका पूर्ण राज्य का दर्जा कब बहाल किया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए 2021-22 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए तिवारी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर के लिए अपने बजट भाषण में महान भावनाओं का जिक्र किया, लेकिन जमीनी वास्तविकताएं अलग हैं।07:14 PM, 14-Mar-2022
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की कांग्रेस को चुनौती
भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस को चुनौती दी कि वह लोकसभा में यह घोषणा करे कि वह सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी। निचले सदन में जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पर बहस में हस्तक्षेप करते हुए पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस शासन की विरासत से निपटने के लिए बजट का 63 प्रतिशत केंद्र शासित प्रदेश को आवंटित कर रही है।
उन्होंने कहा कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह कहने की हिम्मत है कि वह सत्ता में आने के बाद अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी। आप ऐसा नहीं कहते। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा निरस्त किए गए अनुच्छेद 370 ने बाल विवाह निषेध, भ्रष्टाचार की रोकथाम, दहेज विरोधी कानून, सूचना का अधिकार और एससी/एसटी आरक्षण जैसे कल्याणकारी उपायों के कार्यान्वयन को रोक दिया था।
उन्होंने कहा कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह कहने की हिम्मत है कि वह सत्ता में आने के बाद अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी। आप ऐसा नहीं कहते। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा निरस्त किए गए अनुच्छेद 370 ने बाल विवाह निषेध, भ्रष्टाचार की रोकथाम, दहेज विरोधी कानून, सूचना का अधिकार और एससी/एसटी आरक्षण जैसे कल्याणकारी उपायों के कार्यान्वयन को रोक दिया था।
07:09 PM, 14-Mar-2022
पांच वर्षों में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेना के 156 जवान शहीद
रक्षा मंत्रालय द्वारा सोमवार को राज्यसभा में उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में आतंकवादी हमलों के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में 156 सेना के जवान और तीन भारतीय वायुसेना के तीन जवान शहीद हुए। एक सवाल के जवाब में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 2017 में आतंकवादी हमलों व आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेना की घातक हताहतों की संख्या 40 थी जो 2018 में बढ़कर 47 हो गई। 2019 में यह संख्या 27 थी, 2020 में 23 और यह 2021 में 19 थी। भट्ट ने कहा कि 2017 में भारतीय वायु सेना के तीन कर्मी शहीद हुए, जबकि 2022 में किसी की जान नहीं गई। पिछले पांच वर्षों में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान 323 सैन्यकर्मी घायल हुए। इस अवधि के दौरान कोई भी नौसैनिक हताहत नहीं हुआ।
06:26 PM, 14-Mar-2022
भारतीय वायुसेना में सबसे अधिक 29 हादसे
रक्षा मंत्रालय द्वारा सोमवार को राज्यसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में तीनों रक्षा सेवाओं में से हेलीकॉप्टर सहित विमान से जुड़े हादसों में 42 रक्षाकर्मियों की मौत हो गई। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा राज्यसभा में साझा किए गए विवरण के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कुल हवाई दुर्घटनाओं की संख्या 45 थी, जिसमें भारतीय वायुसेना में सबसे अधिक 29 हादसे हुए। इस तरह की दुर्घटनाओं में मारे गए रक्षा कर्मियों का विवरण देते हुए भट ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने 34 लोगों को खो दिया, जबकि भारतीय सेना में सात और भारतीय नौसेना में एक सैन्यकर्मी की मृत्यु हुई।