फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Bandh Live: किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे खोला, टिकैत बोले- सफल रहा हमारा 'भारत बंद'

Mon, 27 Sep 2021 05:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Sep 2021 05:16 PM IST
खास बातें

Bharat Bandh News Live Updates: किसानों के भारत बंद का असर विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखा। विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गों और प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। कई स्थानों पर वे रेल की पटरियों पर भी बैठ गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि देश का ज्यादा हिस्सा इससे प्रभावित नहीं दिखा, उत्तर भारत में ट्रेनों के रद्द होने या देरी से चलने और सीमा पार आवाजाही को रोकने वाले बड़े पैमाने पर यातायात जाम के कारण लोगों को दिक्कत हुई। बंद का अधिकतर असर गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में दिखा, जहां से रोजाना हजारों लोग कामकाज के सिलसिले में सीमा पार करते हैं। और भी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...  

विज्ञापन
Bharat Bandh News: Kisan Andolan Bharat Bandh News Delhi, UP, Haryana, Ghazipur Border Farm Laws Live Protest Updates
राकेश टिकैत - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:15 PM, 27-Sep-2021

सोनीपत में किसानों ने रेलवे ट्रैक खाली किया

चार बजते ही सोनीपत में किसानों ने रेलवे ट्रैक खाली कर दिया। किसान सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर बैठे थे। सभी किसान चार बजते ही उठ कर चले गए। किसानों ने कहा कि आज का बंद सफल रहा और आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।  
 
05:10 PM, 27-Sep-2021

गाजीपुर बॉर्डर खोला गया

किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे खोला, इसी के साथ गाजीपुर बॉर्डर को भी खोल दिया गया है। बंद के दौरान जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। 
 
विज्ञापन
03:36 PM, 27-Sep-2021

टिकैत ने कहा कि हमारा 'भारत बंद' सफल रहा

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा 'भारत बंद' सफल रहा और हमें किसानों का पूरा समर्थन मिला। हम सब कुछ सील नहीं कर सकते क्योंकि हमें लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है। हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई बातचीत नहीं हो रही।
02:33 PM, 27-Sep-2021

कांग्रेस नेता और डीपीसीसी अध्यक्ष अनिल चौधरी को किसानों ने लौटाया वापस

कांग्रेस नेता और डीपीसीसी अध्यक्ष अनिल चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने इसे गैर राजनीतिक प्रदर्शन बताते हुए उन्हें धरना स्थल से उठने को कहा।
02:19 PM, 27-Sep-2021

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने भारत बंद को बताया आतंकी हरकत

भारतीय किसान यूनियन ( भाकियू भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को आतंकी हरकत बताया है। एटा में सोमवार को प्रेसवार्ता कर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत बंद का कोई सहयोग ना करे। इसका विरोध करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन जो आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं उनको सरकार दबाने की कोशिश करें।
01:53 PM, 27-Sep-2021

भारत बंद पर अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान

भारत बंद पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये दुख की बात है कि उनके(शहीद भगत सिंह) जन्मदिवस पर किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आजाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो फिर कहां सुनी जाएगी? मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 27-Sep-2021

कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे एक किसान की मौत

कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान पंजाब के जिला जालंधर के गांव खेला के रहने वाले बघेल राम (55) के तौर पर हुई है, जो कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल होने आए थे।
12:26 PM, 27-Sep-2021

तमिलनाडु में किसानों को लिया हिरासत में

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिए। पुलिस के रोकने पर जब नहीं माने तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
 
11:59 AM, 27-Sep-2021

पंजाब: शताब्दी और जन-शताब्दी को किसानों ने मानांवाला में रोका

भारत बंद के दौरान शताब्दी और जन-शताब्दी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे किसानों ने दोनों गाड़ियों को रोक दिया। 
11:13 AM, 27-Sep-2021

रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया

किसानों के बंद भारत के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर  जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed