Bhabanipur bypoll result 2021: भवानीपुर से भारी मतों से जीतीं ममता बनर्जी, प्रियंका टिबरेवाल ने कहा- 'मैन ऑफ द मैच' मैं हूं
{"_id":"615915898ebc3e09e4119931","slug":"bhabanipur-bypoll-result-2021-live-updates-west-bengal-by-election-2021-result-tmc-mamata-banerjee-bjp-priyanka-tibrewal-bhabanipur-assembly-vote-counting-live","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bhabanipur bypoll result 2021: भवानीपुर से भारी मतों से जीतीं ममता बनर्जी, प्रियंका टिबरेवाल ने कहा- 'मैन ऑफ द मैच' मैं हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 03 Oct 2021 03:38 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:38 PM IST
खास बातें
WB By election 2021 Result Live Updates: पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारी मतों से जीत हासिल की है। ममता बनर्जी ने प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 मतों से हरा दिया है। वहीं प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वहीं अब इस जीत पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यहां लगभग 46 फीसदी लोग गैर-बंगाली हैं और उन सभी ने मुझे वोट दिया है। पश्चिम बंगाल के लोग भवानीपुर की ओर देख रहे हैं, जिसने मुझे प्रेरित किया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
03:16 PM, 03-Oct-2021
इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं: प्रियंका टिबरेवाल
वहीं चुनाव नतीजों के बाद भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि भले ममता बनर्जी यह चुनाव जीतीं हैं लेकिन इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं क्योंकि ममता बनर्जी के गढ़ में जाकर चुनाव लड़ा और 25,000 से ज्यादा मत मिले हैं। उनके उपाध्यक्ष कैमरे पर फर्जी वोटरों को बूथ में घुसाते हुए दिखाई दिए थे।
02:51 PM, 03-Oct-2021
भारी मतों से जीतीं ममता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद जीत की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है।उन्होंने कहा कि यहां लगभग 46 फीसदी लोग गैर-बंगाली हैं। उन सभी ने मुझे वोट दिया है।
हमारी पार्टी के खिलाफ हुआ था षडयंत्र: ममता
उन्होंने कहा कि जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षडयंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर उपचुनाव की घोषणा की।

हमारी पार्टी के खिलाफ हुआ था षडयंत्र: ममता
उन्होंने कहा कि जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षडयंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर उपचुनाव की घोषणा की।

विज्ञापन
02:45 PM, 03-Oct-2021
ममता ने की जीत पक्की, प्रियंका टिबरेवाल ने मानी हार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर अपनी जीत पक्की कर ली है। अब बस चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं हार स्वीकार करती हूं, लेकिन वे लोग कह रहे थे कि ममता एक लाख वोट से जीतेंगी, लेकिन उन्हें लगभग 50 हजार वोट मिला है। मैं ममता बनर्जी को बधाई देती हूं लेकिन वह जिस तरह से चुनाव जीतीं है उसे सभी लोगों ने देखा है।
02:17 PM, 03-Oct-2021
56,388 मतों से आगे हुईं ममता बनर्जी
भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के 20वें राउंड की मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी 56,388 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं जीत लगभग तय होने के बाद ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। यहां देखें वीडियो...
#UPDATE | West Bengal CM Mamata Banerjee leads by 58,389 votes in Bhabanipur Assembly bypolls after the last round of counting https://t.co/0cJTMeJ1uR
— ANI (@ANI) October 3, 2021
12:46 PM, 03-Oct-2021
ममता की जीत तय, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर सैंकड़ों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। यहां खेला होबे की धुन पर कार्यकर्ता थिरक रहे हैं। वहीं 12 वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी 35 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस बढ़त के बाद ममता बनर्जी की जीत तय मानी जा रही है।
12:26 PM, 03-Oct-2021
ममता बनर्जी 34 हजार वोटों से आगे
भवानीपुर सीट पर अब ममता बनर्जी की जीत तय मानी जा रही है। 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल से 34 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
12:19 PM, 03-Oct-2021
भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल काफी पीछे
भवानीपुर सीट से भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल को अबतक केवल 10477 वोट मिले हैं और वह ममता बनर्जी से 31 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं। जबकि सीपीएम के श्रीजीब विश्वास को अबतक मात्र 1234 वोट मिले हैं।
12:02 PM, 03-Oct-2021
ममता बनर्जी 31 हजार वोटों से आगे, अखिलेश यादव ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जीत की घोषणा होने से पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दे दी है। उन्होंने कहा कि है ये 'ममता दीदी की जो जीत है वही, सत्यमेव जयते की रीत' है। बता दें कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से 31 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।


11:53 AM, 03-Oct-2021
समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी टीएमसी आगे
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना चल रही है।
11:32 AM, 03-Oct-2021
सीएम ममता अब 26 हजार से अधिक वोटों से आगे
भवानीपुर सीट में ममता बनर्जी बहुत तेजी बढ़त बना रही हैं। सातवें राउंड के बाद ममता बनर्जी भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल से 26 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।