Assembly Election Live: बीआरएस में शामिल हुईं श्रावंती; तेलंगाना कांग्रेस चीफ पहुंचे वेंकटेश्वर मंदिर
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने रविवार को दिवाली के अवसर पर तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वरा स्वामी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं। वहीं पलवई श्रावंती रविवार को बीआरएस में शामिल हो गईं।
लाइव अपडेट
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा कि एक बार जब हम सत्ता में आएंगे, तो हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अवैध रूप से लगाए गए सभी मामलों को हटा देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना किसी डर के बीआरएस को उजागर करना जारी रखना चाहिए।
जनता दल-सेकुलर (जदएस) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने राज्य में प्रमुख चुनावी गारंटी को लागू करने में कथित रूप से विफल रहने और फिर भी चुनावी राज्य तेलंगाना में बड़े-बड़े वादे करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को आड़े हाथों लिया। कुमारस्वामी ने तेलंगाना में सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के चुनाव प्रचार को लेकर यह टिप्पणी की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्थायी मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डुप्लिकेट मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार वहां किसानों को पांच घंटे बिजली देने का वादा करके हंसी का पात्र बन गए, क्योंकि उन्हें पहले से ही 24 घंटे बिजली मिलती है।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री के.टी. रामा राव ने रविवार को आरोप लगाया कि मडिगा समुदाय को सशक्त करने के लिए समिति गठित करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वादा लोगों के साथ ‘धोखा’ है। प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जातियों को श्रेणीबद्ध करने की मडिगा समुदाय की मांग के संदर्भ में समिति गठित करने की घोषणा की है। रामा राव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मखौल उड़ाते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टी राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की दौड़ में नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा था कि केंद्र जल्द ही एक समिति गठित करेगा जो अनुसूचित जातियों को श्रेणीबद्ध करने की मडिगा समुदाय की मांग के संबंध में उन्हें सशक्त बनाने के लिए सभी संभावित तरीके अपनाएगी।
Telangana Minister and BRS leader KTR Rao met BRS MLA Guvvala Balaraju at Apollo Hospital, who was attacked yesterday in Nagarkurnool.
— ANI (@ANI) November 12, 2023
(Source: BRS Party Twitter handle) https://t.co/JwUtqCAhWp pic.twitter.com/558bqZdiib
#WATCH | Nagarkurnool, Telangana: Last night, a clash occurred between BRS and Congress leaders in Achampet. (11.11) pic.twitter.com/4Geh6F0D2G
— ANI (@ANI) November 12, 2023