फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर पर कही बड़ी बात; तेलंगाना में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

Sun, 29 Oct 2023 09:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Oct 2023 09:16 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: साल 2024 में होने वाले कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने  अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों को एलान किया है। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Updates MP Election Chhattisgarh Rajasthan Telangana chunav Mizoram News in Hindi
मप्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

लाइव अपडेट

09:15 PM, 29-Oct-2023

मिजोरम: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कही यह बात

मिजोरम विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मिजोरम में चुनाव प्रचार बहुत अनोखा है। मिजोरम में चुनाव प्रक्रिया और प्रचार का तरीका भी अनोखा है और देश के बाकी हिस्सों से बहुत अलग है। आपको कोई चुनावी पोस्टर, बैनर, नारेबाजी नहीं दिखेगी, घर-घर प्रचार नहीं होगा। ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, जिससे ऐसा लगे कि चुनाव चल रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। कुछ तरह की गतिविधियां हो रही हैं। कुछ बैठकें चल रही हैं, लेकिन यह बहुत अलग तरीके से है। भाजपा इस बार मिजोरम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अच्छी संख्या में सीटें जीतने में सक्षम होंगे और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में हमारी उपस्थिति के माध्यम से बीजेपी मिजोरम के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाएगी। बीजेपी बहुत प्रभावशाली संख्या में सीटें जीतेगी। इस बार अगर भाजपा मिजोरम में सत्ता में आती है, तो केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी हमारी डबल इंजन सरकार होगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगी। अगर कांग्रेस मिजोरम में घोषणा-पत्र जारी करती है तो क्या वे इसे लागू कर सकते हैं? वे इसे लागू नहीं कर सकते। वे मिजोरम में सीटें जीतने नहीं जा रहे हैं। दिल्ली में सत्ता में नहीं है। कांग्रेस पार्टी घोषणापत्र में किए गए वादों को कैसे पूरा करेगी? प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र नेता हैं जो पूर्वोत्तर की परवाह करते हैं और जो पूर्वोत्तर क्षेत्र और पूरे लोगों को बदलना चाहते हैं।
06:38 PM, 29-Oct-2023

कांग्रेस तेलंगाना में छह गारंटी लागू करेगी: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को आश्वासन दिया कि यदि पार्टी तेलंगाना की सत्ता में आती है तो वह राज्य में अपनी छह गारंटी लागू करेगी। उन्होंने सवाल किया कि तेलंगाना में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार में किसे फायदा हुआ? तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
05:12 PM, 29-Oct-2023

केसीआर ने कहा- केवल बीआरएस ही तेलंगाना की रक्षा कर सकती है

बीआरएस सुप्रीमो के.चंद्रशेखर राव ने अपने कार्यकाल के दौरान (अविभाजित आंध्र प्रदेश में) कुछ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के दौरान कभी भी तेलंगाना के हितों की रक्षा नहीं करने के लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कर्ण के कवच की तरह राज्य की रक्षा करेगी। 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यहां एक रैली में बोलते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए कहा कि राज्य प्रगति कर रहा है। प्रति व्यक्ति आय और बिजली जैसे कई मापदंडों में हमारा राज्य नंबर एक बन गया है।
05:08 PM, 29-Oct-2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एकजुट, मुख्यमंत्री पद के लिए बघेल सबसे आगे: सिंहदेव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई एक परिवार की तरह एकजुट है और यदि पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शीर्ष पद के लिए सबसे आगे होंगे। आलाकमान की ओर से लिया गया कोई भी निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा।
04:18 PM, 29-Oct-2023

राजस्थान: चंद्र प्रकाश जोशी ने केरल के बहाने कांग्रेस को घेरा

केरल के कलामासेरी में कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि राजस्थान में भी कहीं न कहीं इस सरकार (कांग्रेस) ने तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार कर दी है। ये पहला प्रदेश होगा, जहां प्रभु श्री राम का नारा लगाने पर भी FIR दर्ज होती है। भाजपा सरकार में तो हमेशा देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सोचा जाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की सोच इसके ठीक विपरीत है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला हक अल्पसंख्यकों का है। राजस्थान की जनता अबकी बार ऐसा सबक सिखाने वाली है कि कांग्रेस हमेशा-हमेशा के लिए राजस्थान से विदा हो जाएगी।
04:18 PM, 29-Oct-2023

तेलंगाना: जी. किशन रेड्डी ने कही यह बात

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा ने निर्णय किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से चुने जाने के बाद हम आने वाले समय में BC(पिछड़ा वर्ग) से मुख्यमंत्री बनाएंगे। पार्टी ने निर्णय लिया है कि धर्म के नाम पर तेलंगाना में जो 4% आरक्षण है उसे रद्द करके हम SC-BC आरक्षण को बढ़ाया जाएगा।  EBC आरक्षण का कार्यान्वयन करके इसके अंतर्गत आने मुस्लिम, ईसाई और अलग सामाजिक वर्ग की महिलाओं के साथ भी भाजपा न्याय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 29-Oct-2023

छत्तीसगढ़ में नड्डा ने गिनाईं भाजपा की खूबियां

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम (सत्ता में) आते हैं तो आपकी सेवा करने आते हैं। जब हम आते हैं तो आपकी देखभाल करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है।
04:09 PM, 29-Oct-2023

तेलंगाना: अब्दुल्ला सोहेल शेख का कांग्रेस से इस्तीफा

पूर्व कांग्रेस सदस्य अब्दुल्ला सोहेल शेख ने कहा कि मैं 34 साल तक कांग्रेस पार्टी में था। बहुत पीड़ा के साथ मैंने अपना इस्तीफा हाईकमान को भेजा है। मेरे इस्तीफे का कारण यह था कि पीसीसी अध्यक्ष दो श्रेणियों के लोगों को टिकट देते हैं, या तो उनका भाजपा से संबंध होना चाहिए या वे अमीर होने चाहिए। घोषित 100 टिकटों में से 25 इसी श्रेणी में हैं। अल्पसंख्यक अध्यक्ष के रूप में मैं किसी ऐसे व्यक्ति के लिए प्रचार नहीं कर सकता जो भाजपा से संबंधित है। राहुल भारत में 'मोहब्बत की दुकान' खोलना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने तेलंगाना की 'मोहब्बत की दुकान' की चाबी आरएसएस एजेंट को दे दी है।
03:50 PM, 29-Oct-2023

तेलंगाना में बरसे खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि क्या आपको याद है कि तेलंगाना का गठन किसने किया? सोनिया गांधी ने किया। सोनिया गांधी ने तेलंगाना के लोगों की इच्छाओं को पूरा किया, लेकिन जो पार्टी आज शासन कर रही है उसने सोनिया गांधी को धोखा दिया। आपको याद रखना चाहिए कि कांग्रेस ने इस राज्य के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई और सोनिया गांधी के बिना यह संभव नहीं था।
03:49 PM, 29-Oct-2023

राजस्थान के लिए भाजपा की अगली सूची जल्द

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव पर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नामांकन कल से शुरू हो रहे हैं। बीजेपी ने 124 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। बाकी 76 सीटों के लिए हम जल्द ही उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed