Assembly Election Live: रमेश चेन्निथला को कांग्रेस ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक; मिजोरम के केंद्र पर फिर चुनाव
{"_id":"654b1904fa9e8180260b00e0","slug":"assembly-election-2023-live-updates-mp-chhattisgarh-rajasthan-telangana-election-news-in-hindi-2023-11-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: रमेश चेन्निथला को कांग्रेस ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक; मिजोरम के केंद्र पर फिर चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 09 Nov 2023 12:08 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:08 AM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपना अभियान तेज कर रहे हैं। दलों के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में अगले कुछ दिनों तक कतार में रहेंगे।
विज्ञापन
Assembly Election Live
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:08 AM, 09-Nov-2023
टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता ने खाया जहर, हालत गंभीर
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में असंतोष सामने आ रहा है। निजामाबाद जिले में टिकट न मिलने से आहत कांग्रेस नेता के. बालाराजू ने बुधवार को कथित तौर पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बालाराजू को निजामाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बताई गई। बालाराजू निजामाबाद जिले की बांसवाड़ा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। वह बांसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी भी थे और वह पूर्व में यहां से चुनाव लड़ चुके थे।

08:49 PM, 08-Nov-2023
मिजोरम के इस केंद्र पर फिर होंगे चुनाव
10 नवंबर 2023 को 20-आइजोल दक्षिण III विधानसभा क्षेत्र में 13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
10 नवंबर 2023 को 20-आइजोल दक्षिण III विधानसभा क्षेत्र में 13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
08:49 PM, 08-Nov-2023
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए रमेश चेन्निथला को कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक
कांग्रेस ने बुधवार को केरल के अपने नेता रमेश चेन्निथला को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए तेलंगाना की कुछ लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की। इसके साथ ही राजस्थान में कांग्रेस गारंटी यात्रा के लिए अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, रंजीत रंजन, आरसी खुंटिया, उदित राज, प्रदीप टम्टा और हिम्मत सिंह पटेल को समन्वयक नियुक्त किया है।

05:14 PM, 08-Nov-2023
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि'यहां हमारी पार्टी मजबूत है, भाजपा का यहां ज्यादा प्रभाव नहीं है। यहां कांग्रेस की लहर है। लोगों का यह भी मानना है कि कांग्रेस विकास कार्य करेगी। पिछले 10 वर्षों में, जुबली हिल्स क्षेत्र (हैदराबाद) में शून्य विकास हुआ है। तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना विफल हो गई है। तेलंगाना में कोई विकास नहीं हुआ है, खासकर जुबली हिल्स क्षेत्र में, जिसे बड़े क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
05:14 PM, 08-Nov-2023
वहीं, मध्य प्रदेश के रायसेन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा ने कर दिखाया है और डबल इंजन की सरकार जिस तेजी से कर रही है, वैसे कांग्रेस नहीं कर पाई है। जो राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सके, आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल कर सके और जो हर समस्या के समाधान का मार्ग भी निकाल दे, वही नेतृत्व करने की स्थिति में होता है। इस दृश्य से भाजपा की सरकार, डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश में आवश्यक है।
05:14 PM, 08-Nov-2023
मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट के लिए दलितों-पिछड़ों की बातें करने वाले कांग्रेस के नेताओं ने एक परिवार के सामने किसी को महत्व नहीं दिया। इनके घोषणा पत्र में भी परिवारवाद छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 08-Nov-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस वालों ने घोषणा की है कि वो चुनाव आयोग जाकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। मुझे इनसे डरना चाहिए क्या? मैं कांग्रेस से कह देता हूं कि आप अगर मुझे रोकना चाहते हो तो दुनिया के कोई भी कोर्ट में चले जाए, मैं तो जनता के कोर्ट में खड़ा हूं।'
02:48 PM, 08-Nov-2023
मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'रामायण की एक कथा आपको मालूम होगी, जहां अहिरावण ने चाल चली और भगवान राम तथा लक्ष्मण का अपहरण कर लिया। छल से दोनों को पाताल लोक लेकर गए और फिर हनुमान जी उन्हें लेने पाताल लोक गए। अहिरावण को हराया फिर भगवान राम और लक्ष्मण को वापस लेकर आए। इसका एक मुख्य संदेश है कि जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है।...2018 में आपने एक सरकार चुनी और जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया उसी तरह से आपके साथ हुआ है।कुछ बहरूपियों ने चल-कपट करके आप की सरकार का अपहरण किया। आज अगर आप हनुमान जी की तरह नहीं बनेंगे और अपने लिए नहीं लड़ेंगे तो कौन करेगा?'
02:48 PM, 08-Nov-2023
छत्तीसगढ़ चुनाव पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं रमन सिंह से कहूंगा कि पहले आप अपना देखें... जो रिपोर्ट आ रही हैं, मुझे उनकी सीट खतरे में लग रही है। मेरा मानना है कि इन 20 सीटों में एक-दो सीट को छोड़कर हम सभी सीटें जीत रहे हैं।”
02:47 PM, 08-Nov-2023
जयपुर में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'कांग्रेस की सात गारंटी हैं- पेपर लीक की गारंटी, महिलाओं पर अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, अपराधियों की दबंगई, दंगाइयों की रैली, भ्रष्टाचार की गारंटी और किताबों में मुगलों को महान लिखने की गारंटी है। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब कभी नहीं रही। उन्होंने जो कहा है वो उन्होंने कभी पूरा नहीं किया है।'