फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: उद्धव बोले- भाजपा में नहीं जाएंगे बघेल, अगर गए तो महादेव एप बन जाएगा हर-हर महादेव एप

Mon, 06 Nov 2023 11:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Nov 2023 11:44 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। दिग्गज नेता अब सड़क पर उतर आए हैं और घर-घर जाकर वोट मांगे जा रहे हैं। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बीते कई दिनों से विभिन्न विधानसभाओं में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। सोमवार को ओवैसी चारमिनार विधानसभा में चुनाव प्रचार करने उतरे और घर-घर जाकर पार्टी के लिए वोट मांगे। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Updates MP Chhattisgarh Rajasthan Telangana Election News in Hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:42 PM, 06-Nov-2023
चुनाव को देखते हुए ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए ओडिशा पुलिस ने राज्य से लगती सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को मतदान के दौरान माओवादी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को कहा कि पांच प्रमुख स्थानों पर बीएसएफ, डीवीएफ (जिला स्वैच्छिक बल) और एसओजी (विशेष अभियान समूह) सहित सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि वर्तमान में स्थिति सामान्य है, लेकिन हम लापरवाही नहीं बरत सकते हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर माओवादियों की आवाजाही को रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोटपाड, कुंद्रा और बोइपरिगुडा पुलिस थाना क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दो गश्ती दल कोटपाड़ और बोइपरिगुडा में निगरानी पर हैं और एक मोबाइल टीम को कुंद्रा पुलिस थाना क्षेत्र में तैनात किया गया है।
09:29 PM, 06-Nov-2023

भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे: उद्धव

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। अगर वह शामिल होते हैं तो यह महादेव सट्टेबाजी एप हर हर महादेव एप बन जाएगा और उनके खिलाफ सभी मामले कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
03:33 PM, 06-Nov-2023

चंद्रशेखर राव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई। पायलट ने हेलीकॉप्टर को सीएम केसीआर के फार्महाउस पर सुरक्षित उतार दिया। सीएमओ के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब वह देवराकाद्र में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे।
03:21 PM, 06-Nov-2023
वहीं महादेव एप मामले पर विपक्ष के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब ईडी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसी को बदनाम करते हैं तो चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की और भाजपा ने वीडियो जारी किया है। इससे साफ है कि भाजपा ही ईडी है और ईडी ही भाजपा है। 
 
02:42 PM, 06-Nov-2023

सीएम चंद्रशेखर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

चुनाव प्रचार में जुटे तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल बीआरएस चीफ के हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी  तो तकनीकी दिक्कतों के चलते तुरंत ही हेलीकॉप्टर को वापस उतारना पड़ा। 
01:42 PM, 06-Nov-2023
केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने पार्टी नेताओं के साथ वीडियो चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन कार्यक्रम हैदराबाद के नामपल्ली में हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:36 PM, 06-Nov-2023

Assembly Election Live: उद्धव बोले- भाजपा में नहीं जाएंगे बघेल, अगर गए तो महादेव एप बन जाएगा हर-हर महादेव एप

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी तेलंगाना में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा एक बड़े अंतर से जीत रही है। भाजपा का मुकाबला बीआरएस से है। बीआरएस सनातन धर्म को बर्बाद कर रही है और यहां के लोग उन लोगों को एक भी सीट नहीं देंगे, जो विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं। असली लड़ाई भाजपा और बीआरएस के बीच है।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed