Assembly Election Live: तेलंगाना में 300 करोड़ की जब्ती; केटीआर बोले- 110 सीटों पर BJP की जमानत भी नहीं बचेगी
Election 2023, Vidhan Sabha Chunav 2023 News: बीआरएस नेता और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कविता ने कहा कि 'राहुल गांधी बब्बर शेर नहीं, कागज के शेर हैं। उन्हें जो कोई भी कुछ लिखकर दे देता है, वह पढ़कर चले जाते हैं। वे स्थानीय स्थिति, स्थानीय राजनीति को नहीं समझते। वे इस क्षेत्र की स्थानीय परंपरा या संस्कृति को भी नहीं समझते और उनका सम्मान भी नहीं करते।'
लाइव अपडेट
तेलंगाना की 110 सीटों पर नहीं बचेगी भाजपा की जमानत: केटीआर
तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने कहा, भारत राष्ट्र समिति पिछले चुनावों की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, हम पिछली बार की तुलना में 88 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। 3 लाख से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ता 119 निर्वाचन क्षेत्रों में काम करेंगे। INDIA गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए केटीआर ने कहा, इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। राहुल तक गांधी वहीं हैं, कांग्रेस वहीं रहेगी जहां वह है। वह आगे नहीं बढ़ेगी। भाजपा हार गई है और 110 सीटों पर उसकी जमानत भी नहीं बचेगी।Hyderabad, Telangana | Telangana Minister KTR Rao says, "We will win more seats than previous elections and we will cross 88 seats, more than last time. More than 3 lakhs booth level Karyakarthas will be working in 119 Constituency... What is INDIA alliance? Until Rahul Gandhi is… pic.twitter.com/mJKkd2utjS
— ANI (@ANI) October 21, 2023
तेलंगाना चुनाव: 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना, शराब जब्त
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बड़ी मात्रा में पैसे बरामद हुए हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तेलंगाना में आचार संहिता लागू होने के बाद से 100 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, 145 करोड़ रुपये से अधिक का सोना और अन्य कीमती सामान, शराब, 307 करोड़ रुपये से अधिक की मुफ्त चीजें जब्त की हैं। बता दें कि तेलंगाना में नौ अक्टूबर को आचार संहिता लागू हुई। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, कुल 105.58 करोड़ रुपये नकद, 220.6 किलोग्राम सोना, 894.5 किलोग्राम चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं जिनकी कीमत 145.6 करोड़ रुपये से अधिक हैं, बरामद की गई। इसके अलावा 13.58 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, 15.23 करोड़ रुपये का गांजा और 26.93 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है। बयान के मुताबिक 9 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने करीब 307 करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त किया।मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 तक उम्मीदवारी नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अधिकारी ने कहा कि एमएनएफ ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें 25 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 23 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी (आप) के चार उम्मीदवार तथा 27 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मिजोरम में विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।पीएम मोदी का दावा- 10 साल में उनकी सरकार ने अप्रत्याशित फैसले लिए
ग्वालियर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में उनकी सरकार ने कई ऐसे अप्रत्याशित फैसले लिए हैं, जो लंबी अवधि की योजनाओं के साथ लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने सिंधिया स्कूल में आयोजित समारोह में सरकार की कामयाबी का जिक्र किया।Unprecedented decisions taken in last 10 years with long-term planning: PM Modi
— ANI Digital (@ani_digital) October 21, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/edIFo3iXyl#PMModi #Gwalior #MadhyaPradesh #ScindiaSchool pic.twitter.com/IhLOgoSHaG
मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की