Assembly Election Live: तेलंगाना पर भाजपा सीईसी की बैठक खत्म, मिजोरम के लिए आप स्टार प्रचारकों की सूची जारी
{"_id":"65321c20ac125076280e6e81","slug":"assembly-election-2023-live-updates-5-states-chunav-mp-chhattisgarh-rajasthan-telangana-mizoram-news-in-hindi-2023-10-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: तेलंगाना पर भाजपा सीईसी की बैठक खत्म, मिजोरम के लिए आप स्टार प्रचारकों की सूची जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 21 Oct 2023 01:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:30 AM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
Elections 2023
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
01:22 AM, 21-Oct-2023
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
आम आदमी पार्टी (आप) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।
12:37 AM, 21-Oct-2023
तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। देर रात चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी की राज्य के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास के लिए रवाना हो गए।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। देर रात चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी की राज्य के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास के लिए रवाना हो गए।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from BJP headquarters in Delhi after concluding the meeting of the BJP Central Election Committee on Telangana elections. pic.twitter.com/3XcnETFRds
— ANI (@ANI) October 20, 2023
विज्ञापन
10:50 PM, 20-Oct-2023
एनडीपीपी, कांग्रेस उम्मीदवारों ने नागालैंड उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और कांग्रेस उम्मीदवारों ने नागालैंड में तापी विधानसभा सीट पर सात नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव कार्यालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि विधायक और समाज कल्याण विभाग के सलाहकार नोक वांगनाओ (एनडीपीपी) के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में दोनों पार्टियों के बीच सीधी लड़ाई होगी क्योंकि उपचुनाव के लिए केवल उनके उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया है। एनडीपीपी ने वांगपांग कोन्याक को मैदान में उतारा है और कांग्रेस ने उस सीट के लिए वांगलेम कोन्याक को नामांकित किया है। बता दें कि शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था।
10:19 PM, 20-Oct-2023
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की शेष 94 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल। मध्यप्रदेश की बैठक खत्म। अब राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी
09:06 PM, 20-Oct-2023
'आप' ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी की प्रचारकों की सूची
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 37 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP सांसद संजय सिंह, पार्टी नेता मनीष सिसौदिया और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।
07:59 PM, 20-Oct-2023
राहुल गांधी बोले, कांग्रेस में शामिल होने के लिए भाजपाईयों की लंबी लाइन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले तीन दिनों से तेलंगाना दौरे पर है। शुक्रवार को तेलंगाना में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बीआरएस, भाजपा और एआईएमआईएम के बीच मिलीभगत है। तेलंगाना में सिर्फ कांग्रेस और बीआरएस के बीच मुकाबला है। ऐसी स्थिति में भाजपाईयों ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए लंबी लाइन लगा रखी है। निजामाबाद में अर्मूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, पहले भाजपा के लोग बॉलीवुड हीरो के जरिए चुनावी रैली करते थे। लेकिन उन्हें अब ये पता चल गया कि ऐसा नहीं चलेगा। विजयभेरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक जगह दुकान पर डोसा भी खाया और लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:57 PM, 20-Oct-2023
चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी चाय की दुकानदार पर पहुंचें
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना दौरे पर पहुंचें। आर्मूर में रोड शो के जरिए उन्होंने लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। वहीं तेलंगाना के निजामाबाद में प्रचार के दौरान राहुल गांधी एक चाय की दुकान पर जा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। महिला चाय दुकानदार और उनके बच्चों से भी प्रचार के दौरान मुलाकात की।
07:46 PM, 20-Oct-2023
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। पीएम मोदी भी इस बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह मौजूद हैं। इसके अलावा, वसुंधरा राजे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन होगा।
06:54 PM, 20-Oct-2023
रॉबर्ट वाड्रा बोले, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहेगा
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है। सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रचार प्रसार के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पांचों राज्यों में कांग्रेस की जीत का दावा कर डाला। उन्होंने कहा, आप इन चुनावों में दखेंगे कि लोग सही निर्णय लेंगे। वे अब ऐसी सरकार चाहते हैं, जिस पर वे भरोसा कर सकें। मुझे लगता है कि कांग्रेस सभी पांचों राज्यों ( राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम) में शानदार प्रदर्शन करेगी।
06:43 PM, 20-Oct-2023
राहुल गांधी बोले-हमारी लड़ाई विचारधारा की है, हम भाजपा को हराएंगे
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना दौरे पर पहुंचे। आर्मूर में रोड शो के जरिए उन्होंने लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। अपने रोड शो में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई विचारधारा की है। यह मेरे लिए राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि डीएनए की लड़ाई है। हम भाजपा को हर राज्य में हराएंगे। तेलंगाना में बीआरएस को हराएंगे। हम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को करारी शिकस्त देंगे।