फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: तेलंगाना विस चुनाव पर भाजपा सीईसी की बैठक खत्म, पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय से रवाना

Wed, 01 Nov 2023 11:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Nov 2023 11:41 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस है। हर साल बड़े धूमधाम से इस दिन को मनाया जाता है। हालांकि इस बार लोग आदर्श आचार संहिता के कारण नहीं मना पाएंगे। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह हर साल मध्य प्रदेश स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस विरासत की शुरुआत की है, लेकिन इस बार आदर्श आचार संहिता के कारण इसे आधिकारिक तौर पर नहीं मना सकते। चौहान ने कहा कि तीन दिसंबर के बाद जब भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी तो एक दिन तय कर स्थापना दिवस मनाएंगे।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live MP Chhattisgarh Rajasthan Telangana Mizoram Vidhan Sabha Chunav Update
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:32 PM, 01-Nov-2023
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। देर रात बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से बाहर निकले और अपने निवास के लिए रवाना हो गए। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में तेलंगाना और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई।
 
07:54 PM, 01-Nov-2023
सोनिया ने जारी किया मिजोरम के लिए वीडियो संदेश
वहीं, मिजोरम में सात नवंबर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने वहां के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने मिजोरम के लोगों से उनकी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग करने का समय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि लाने के लिए एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपको सुरक्षा मुहैया कराएगी। कांग्रेस ही अकेली वो पार्टी है जो मिजोरम के विकास, उसके लोगों के सशक्तिकरण और समाज के सबसे कमजोर लोगों की सुरक्षा की गारंटी दे सकती है। 

अपने दम पर बनाएंगे सरकार: जोरमथंगा
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी एमएनएफ राज्य में अपने दम पर सरकार बनाएगी और  मिजोरम में सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने फिर कहा, अगर एनडीए के सिद्धांत मिजो लोगों के खिलाफ हैं, तो हम इसका विरोध करेंगे। जोरमथंगा ने  कहा कि हमें सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है। मेरी उम्मीद है कि कम से कम हम 25 या उससे भी अधिक तक जाएंगे। 

कांग्रेस को दलित विरोधी बता एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा
राजस्थान में एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, कांग्रेस की मंगलवार को जारी पांचवी सूची में बैरवा का नाम शामिल नहीं था। सचिन पायलट के समर्थक बैरवा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजाय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। बैरवा ने पत्र में आयोग को सांविधानिक दर्जा दिए जाने की मांग दोहराते हुए कांग्रेस के शासनकाल में दलितों की आवाज को दबाए जाने का आरोप लगाया है। बैरवा ने पत्र में लिखा, दबंगों के कब्जे से एससी-एसटी वर्ग के लोगों की जमीनों को मुक्त कराने के लिए आयोग के अभियान को भी सरकार ने समर्थन नहीं दिया। खिलाड़ी लाल शुरू में सीएम अशोक गहलोत के समर्थक थे। लेकिन, मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज होकर वे पायलट के खेमे में चले गए। वे लगातार सीएम गहलोत पर हमले कर रहे थे, ऐसे में यह माना जा रहा था कि उनका टिकट कटेगा।
विज्ञापन
07:33 PM, 01-Nov-2023
दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा CEC की बैठक जारी 
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव पर मंथन किया जा रहा है। 
 
06:46 PM, 01-Nov-2023
राहुल गांधी का केसीआर पर वार
तेलंगाना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहले केसीआर मुख्यमंत्री पद को अलविदा कहेंगे। उसके बाद, केसीआर से जनता के लूटे गए पैसे के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। मैंने मन बना लिया है कि CM ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी। मैं पीएम मोदी नहीं हूं, जब मैं कोई वादा करता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नागरकुर्नूल में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबने तेलंगाना का सपना देखा था और सोचा था कि तेलंगाना की जनता इस राज्य पर राज करेगी। पिछले 10 साल से तेलंगाना की जनता को परे कर दिया गया है और एक राजा और उसका परिवार तेलंगाना पर राज कर रहा है। सारे के सारे पैसे वाले विभाग उनके परिवार के पास हैं।जहां भी जनता से पैसा लिया जा सकता है वो सारे विभाग KCR और उनके परिवार के पास हैं।
06:44 PM, 01-Nov-2023
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस और सत्तारूढ़ एमएनएफ भ्रष्टाचार के पर्याय बन गए हैं। केवल भाजपा ही है, जो विकास और नेतृत्व का पर्याय है। उन्होंने लोगों से पूछा, क्या एमएनएफ ने मिजोरम में लोगों के विकास के लिए कुछ किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और मणिपुर में दोनों समुदायों को अशांत राज्य में स्थिति में सुधार के लिए एक-दूसरे से बात करनी चाहिए।
06:37 PM, 01-Nov-2023
राजनाथ सिंह ने मिजोरम में जनसभा को किया संबोधित
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिजोरम के मामित में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि आज हालात बदल गए हैं। आज हर उत्तर पूर्वी राज्य में देश की राजधानी दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी है क्योंकि हर राज्य को आज एयरपोर्ट से जोड़ा गया है। 2014 में उत्तर पूर्व में केवल 8 एयरपोर्ट और 1 जलमार्ग हुआ करता था और आज 2023 में 17 एयरपोर्ट और 18 जलमार्ग खुल गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:36 PM, 01-Nov-2023
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी
तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा देकर यहां कांग्रेस का दामन थाम लिया।

वेंकटस्वामी यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को लिखे एक पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य ने अपने फैसले की जानकारी दी।तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रेवंत रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने विवेक का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का तहे दिल से स्वागत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
04:33 PM, 01-Nov-2023
मिजोरम को अगर और विकास चाहिए तो भाजपा सरकार जरूरी- सर्बानंद सोनोवाल
मिजोरम चुनावों पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में साढ़े 9 साल में जो भी विकास हुआ है, वह पूरे उत्तर पूर्व के लिए प्रोत्साहन और प्रेरणा का विषय है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा के मामले में सबसे उन्नत राज्य होने के नाते मिजोरम के लोग इस बात पर जरूर विचार करेंगे कि अगर मिजोरम को और अधिक विकसित करना है तो भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बेहद जरूरी है।
04:28 PM, 01-Nov-2023
भाजपा को दावा करते रहने दीजिए हम सरकार बनाएंगे- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को दावा(सरकार बनाने का) करते रहने दीजिए, हम 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे। सुकमा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि गरीबों को कोई ताकत मिले। वह कहते रहते हैं कि वह एक गरीब आदमी हैं और लोग यह सहन नहीं कर सकते कि वह एक प्रधानमंत्री हैं। वह ऐसे बयान देते रहते हैं। क्या भूपेश बघेल ने कभी कहा कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं? क्या उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें सहन नहीं कर रही है? भूपेश बघेल ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया।
01:17 PM, 01-Nov-2023

भाजपा या कांग्रेस को वोट देने का मतलब अराजकता और पिछड़ापन: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि भाजपा या कांग्रेस को वोट देने का मतलब अराजकता और पिछड़ेपन के लिए मतदान करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में कर्फ्यू तथा इंटरनेट पर रोक की घटनाएं इतनी अधिक होती हैं कि लोग न तो काम पर जा सकते हैं और न ही घर से काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के मामले में तेलंगाना देश में शीर्ष पर है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed