Assembly Election 2022 Live: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, 14 को जालंधर में पीएम मोदी करेंगे रैली
{"_id":"620348b9a26c6d50bf2f9a87","slug":"assembly-election-2022-live-updates-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chunav-nomination-candidate-list-2022-voting-date-news-in-hindi-09-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Live: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, 14 को जालंधर में पीएम मोदी करेंगे रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 09 Feb 2022 03:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:31 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भाई राजन गिल को अकाली दल जॉइन कराई।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:30 PM, 09-Feb-2022
Punjab Chunav: 14 को रैली करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पंजाब में प्रस्तावित दूसरी वर्चुअल रैली रद्द हो गई है। उन्हें जालंधर, कपूरथला और बठिंडा के वोटरों को संबोधित करना था। अब प्रधानमंत्री 14 फरवरी को पंजाब के जालंधर में बड़ी चुनावी रैली करेंगे।
03:25 PM, 09-Feb-2022
Punjab Election: कांग्रेस को बड़ा झटका
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां खडूर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भाई राजन गिल ने अकाली दल जॉइन कर लिया है। अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल ने राजन को पंजाब अकाली दल का महासचिव भी बना दिया।
विज्ञापन
03:21 PM, 09-Feb-2022
Uttarakhand Election: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
भाजपा का चुनाव घोषणापत्र बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जारी कर दिया गया। राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है। पढ़िए क्या-क्या वादे किए गए?
02:19 PM, 09-Feb-2022
केदारनाथ में क्या बोले नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केदारनाथ में कहा कि देश के एक पूर्व कांग्रेसी रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पार्लियामेंट में कहा कि मैं कबूल करता हूं कि हम ध्यान नहीं दे पाए, चीन ने अपने स्थान पर अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छी सड़कें बना ली हैं, लेकिन हम नहीं बना पाए। आप ही बताइए देश को कहां ले जा रहे थे ये लोग। हमारे फौजी भाई 3-4 दिन में सरहद पर पहुंचते थे। मोदी जी ने 2014 से लेकर अभी तक बॉर्डर पर 14,000 किमी सड़क बनाई है, जो ऑल वेदर सड़क है। चीन के बॉर्डर से लेकर पाकिस्तान के बॉर्डर तक हमारा फौजी एक दिन में पहुंचने की ताकत रखता है।01:12 PM, 09-Feb-2022
गोवा में भाजपा का आना तय: अठावले
आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि गोवा में भाजपा का आना तय है। बेरोजगार लोगों को रोज़गार मिला , जन-धन योजना में लोगों के अकाउंट खुले, लोगों को पक्के मकान मिले। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने एक भी उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है, गोवा में हम सभी 40 सीटों पर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।12:05 PM, 09-Feb-2022
कैप्टन के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी
पंजाब की राजनीति में इस बार बदले समीकरणों में सभी प्रमुख राजनीतिक दल कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ में सेंधमारी की कोशिश में हैं। इधर कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने पटियाला में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चन्नी ने विभिन्न हलकों में रैलियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि चन्नी इन रैलियों में कैप्टन के खिलाफ खूब हमलावर हैं। वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी पीछे नहीं हैं। वह लगातार रैलियां कर लोगों के सामने सवाल उठा रहे हैं कि जब कैप्टन अपने हलके में आते नहीं तो फिर लोग क्यों उन्हें वोट डालते हैं। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 09-Feb-2022
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार माया कोश्यारी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्हें कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी में शामिल किया।
10:19 AM, 09-Feb-2022
Punjab Chunav: सिद्धू का वीडियो वायरल
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का मंगलवार को मंत्र पढ़ते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। लोग अब इस वीडियो से सिद्धू का मजाक बना रहे हैं। यूजर्स ने इसका मीम बनाकर सोशल मीडिया शेयर करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि मंगलवार को वह चुनाव प्रचार के लिए जोड़ा फाटक के करीब दशमेश नगर गए। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान जब दूसरे नेता भाषण दे रहे थे, तब नवजोत सिंह सिद्धू मंत्र पढ़ने में व्यस्त थे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और अब वह वायरल हो रहा है।
10:05 AM, 09-Feb-2022
Assembly Election 2022 Live: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, 14 को जालंधर में पीएम मोदी करेंगे रैली
Punjab Election: पीएम मोदी की दूसरी वर्चुअल रैली रद्दप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानी बुधवार को पंजाब में होने वाली दूसरी वर्चुअल रैली रद्द हो गई है। उन्हें जालंधर, कपूरथला और बठिंडा के लोगों को संबोधित करना था। इसके पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ने पहली वर्चुअल रैली में लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के मतदाताओं को संबोधित किया। मोदी की 11 फरवरी के बाद पंजाब में फिजिकल रैली भी प्रस्तावित है।