Assembly Election 2022 Live: अल्मोड़ा में बोले मोदी- पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है कि सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट
{"_id":"6205f29cd11c5328f9137f56","slug":"assembly-election-2022-live-punjab-uttarakhand-goa-manipur-vidhan-sabha-election-news-total-seats-nomination-date-survey-opinion-poll-updates-in-hindi-11-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Live: अल्मोड़ा में बोले मोदी- पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है कि सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 11 Feb 2022 10:54 PM IST
जयदेव सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: जयदेव सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:54 PM IST
खास बातें
राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े चेहरे चुनाव प्रचार के लिए उतर चुके हैं और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
10:53 PM, 11-Feb-2022
मणिपुर में एनपीपी कार्यकर्ता के घर के पास धमाका
इंफाल पूर्वी जिले में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के एक कार्यकर्ता के आवास के सामने एक कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ। घटना रात करीब 8 बजे की है। कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक इंफाल पूर्व महारबाम प्रदीप सिंह ने इसकी पुष्टि हुई।जो अपनी जड़ों से कट जाता है उसकी हालत कटी पतंग जैसी हो जाती है: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मंदिर बनाने से क्या होगा। उन्हें शायद यह पता नहीं है कि हम भारत की विरासत को सुरक्षित रखना चाहते हैं। जो अपनी जड़ों और विरासत से कट जाता है उसकी हालत कटी पतंग की तरह हो जाती है, उसका कहीं कोई ठिकाना नहीं होता है।
विज्ञापन
बेरोजगारों में हर महीने देंगे तीन हजार: धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि छह महीनों में मेरी सरकार ने 650 से भी ज्यादा फैसले लिए। बेरोजगार युवाओं के लिए हम प्रति माह 3,000 रुपए की व्यवस्था करेंगे। जो 24,000 पद सरकारी विभागों में खाली हैं, उसे हम तुरंत भरेंगे। इसके अलावा 50,000 और पदों को भी भरेंगे।मुद्दों से भटकाना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा इसलिए आए क्योंकि वे गोवा को असल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। जो असल मुद्दा गोवा के सामने हैं वह है रोजगार। रोजगार कैसे पैदा होगा।2017 में भाजपा ने गोवा में जनादेश चोरी किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा के मडगांव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि पांच साल पहले भाजपा को गोवा में जो जनादेश मिला था, वह जनादेश उन्होंने चोरी किया था। वह गोवा का जनादेश नहीं था। पांच साल पहले गोवा ने कहा था कि वे कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। भाजपा ने भ्रष्टाचार करके गोवा का जो जनादेश था उसे चोरी किया।नया उत्तराखंड बनाने वाली भाजपा मिलेगी विजय: हेमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा आज उत्तराखंड में हैं। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में विजयी मिलेगी। खासकर उत्तराखंड में सड़क बनाने और इंफ्रास्ट्रचर के विकास का जो काम हुआ है उससे एक नया उत्तराखंड उभर कर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन