फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला शब्द सम्मान: पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी ने मोहा मन, रामकुमार मिश्र ने दी तबले पर संगत

Wed, 13 Mar 2024 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 09:01 PM IST
खास बातें

अमर उजाला शब्द सम्मान LIVE:  अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में अलंकृत किया गया। पंडित हरिप्रसाद इस अवसर पर ग्रैमी पुरस्कार विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति दे रहे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Shabd Samman LIVE Update Winners List Shabd Sadhak Pandit Hariprasad Chaurasia Musical Presentation
अमर उजाला शब्द सम्मान 2023 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:32 PM, 13-Mar-2024
आखिरी में अमर उजाला के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने धन्यवाद वक्तव्य दिया। अपने वक्तव्य में राजुल माहेश्वरी ने वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया। इसके बाद अमर उजाला समूह के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी, एमडी तन्मय माहेश्वरी और प्रेसीडेंट वरुण माहेश्वरी ने पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित राकेश चौरसिया और पंडित रामकुमार मिश्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
07:32 PM, 13-Mar-2024
यमन राग में पंडित हरि प्रसाद चौरसिया ने आज खेलो श्याम सखी गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
06:38 PM, 13-Mar-2024
पंडित हरि प्रसाद चौरसिया दे रहे बांसुरी की संगीतमय प्रस्तुति
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह के दौरान पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और राकेश चौरसिया ने बांसुरी वादन की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले राग यमन सुनाया। अपनी विशेष संगीत प्रस्तुति देने से पहले पंडित हरि प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इससे पहले आप निकलना शुरू करें मैं बजाना चाहता हूं और अच्छी तरह से बजाना चाहता हूं। ताकि अगली बार भी मैं और आप लोग यहां मिलें। उन्होंने बताया कि मैं आज यमन राग बजाउंगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस राग को दक्षिण भारत में कल्याणी के नाम से जाना जाता है।  

06:33 PM, 13-Mar-2024
कुछ देर में होगा बांसुरी वादन
कुछ ही देर में राकेश चौरसिया और हरिप्रसाद चौरसिया का बांसुरी वादन होने वाला है। इस दौरान तबले पर पंडित छन्नूलाल मिश्र के पुत्र रामकुमार मिश्र अपनी संगत देंगे। पंडित रामकुमार मिश्र का ताल्लुक बनारस घराने से है। उन्होंने तबले की तामील अपनी मां से ली है। वे पहले गाते भी थे।
06:31 PM, 13-Mar-2024
हरिप्रसाद चौरसिया जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि साहित्य के साथ संगीत भी जुड़ जाए तो बहुत बढ़िया बात हो जाती है। बहुत बड़ी बात है कि हमारे कलाकारों, लेखकों, साहित्यकारों को अमर उजाला सम्मान दे रहा है। हर वर्ष यह परंपरा कायम रहे, यही आशा रखता हूं। यह परंपरा पांच साल से कायम है और आगे पचासों वर्ष भी कायम रहेगी। हर बार दिल्ली में आता हूं तो बांसुरी से बात करता हूं, इस बार शब्दों से भी बात करने का मौका मिल रहा है, इस बात की प्रसन्नता है।
06:25 PM, 13-Mar-2024
अनुवाद की परंपरा में गुजरातिंदलित कविता के लिए मालिनी गौतम को सम्मानित किया गया। अष्टभुजा शुक्ला नरेश सक्सेना, आलोक भल्ला जी सबको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:22 PM, 13-Mar-2024
कविता वर्ग में संग्रह 'उपशीर्षक' के लिए कुमार अंबुज को 'छाप' से सम्मानित किया गया। वहीं, कथा वर्ग में मनोज रूपड़ा  के कहानी संग्रह ‘दहन ’ तथा कथेतर वर्ग में दलपत सिंह राजपुरोहित की कृति 'सुन्दर के स्वप्न' को वर्ष की श्रेष्ठ कृति का सम्मान दिया गया। किसी भी रचनाकार की पहली किताब वाला 'थाप' पुरस्कार चिन्मयी त्रिपाठी की कृति  'अपनी कही' को दिया गयाष भारतीय भाषाओं में अनुवाद का भाषा-बंधु सम्मान 'गुजराती दलित कविता' के हिंदी अनुवाद के लिए मालिनी गौतम को प्रदान किया गया।  



 
06:17 PM, 13-Mar-2024
एमटी वासुदेवन नायर के सदस्य ने ग्रहण किया सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
विनोद कुमार शुक्ल को आकाशदीप सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके पुत्र ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान विनोद कुमार शुक्ल ने वीडियो मैसेज के जरिए निर्णायक मंडल का आभार जताया। एमटी वासुदेवन नायर को भी आकाशदीप सम्मान दिया गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह ग्रहण किया।
06:11 PM, 13-Mar-2024
ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद राकेश चौरसिया जी आज पहली बार प्रस्तुति देंगे।
06:01 PM, 13-Mar-2024
देखें कार्यक्रम लाइव

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed