फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगा मार्च LIVE: अब तक 150 लोग हिरासत में; ममता बनर्जी ने उठाए सवाल, बोलीं- देश में अघोषित आपाताकाल

Fri, 16 Oct 2026 08:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 16 Oct 2026 08:55 PM IST
खास बातें

सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए दिपके के आह्वान से जुड़े दिल्ली से मुंबई तक के तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
Abhijeet Dipke Lehra Do Tiranga March LIVE Updates Connaught Place Delhi police CJP Mumbai Azad Maidan News
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन लाइव

लाइव अपडेट

08:52 PM, 16-Oct-2026

नेहा बोरा की हिरासत पर आइसा का दावा, सहयोगियों को मिलने नहीं दिया जा रहा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने दावा किया है कि उसकी अध्यक्ष नेहा बोरा को मंगोलपुरी स्थित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में अकेले हिरासत में रखा गया है। संगठन के मुताबिक, रात करीब आठ बजे तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। आइसा ने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा और सादे कपड़ों में मौजूद 7-8 लोग उन्हें बाहर रोके हुए हैं।
08:43 PM, 16-Oct-2026

अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने पर क्या बोलीं ममता?

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभिजीत दीप्ते को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए हिरासत में लिया गया। ममता ने लिखा कि यह बात समझने की जरूरत है कि आखिर दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार विरोध की आवाज से डरती है, वह पूरी पीढ़ी को चुप कराने के लिए डराने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक, यह ऐसे शासन का व्यवहार है जो अपने नियंत्रण से बाहर की आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
07:36 PM, 16-Oct-2026

प्रदर्शन के दौरान अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान अब तक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और उन्हें किस स्थान पर रखा गया है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
07:14 PM, 16-Oct-2026

केजरीवाल बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे? 

दिल्ली में तिरंगा मार्च पर केजरीवाल ने कहा कि अगर भारत में तिरंगा नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें भारतीय तिरंगे से परेशानी है, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अभिजीत की गिरफ्तारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह खुली तानाशाही है। सवाल उठाया गया कि क्या देश में तिरंगा फहराना भी अपराध है। आरोप लगाया गया कि अभिजीत की गिरफ्तारी से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे कितना डरते हैं।
05:35 PM, 16-Oct-2026

प्रदर्शन से पहले नेहा बोरा भी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। वह मंडी हाउस से मार्च का नेतृत्व करने की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें मार्च शुरू करने से पहले हिरासत में लिया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है।
 
05:25 PM, 16-Oct-2026

'झंडे के नियमों का पालन जरूरी', तिरंगा प्रदर्शन पर क्या बोली दिल्ली पुलिस?

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त और प्रवक्ता राजीव रंजन ने सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस मामले में पुलिस से किसी ने संपर्क नहीं किया है और न ही व्यक्तियों की किसी सूची को लेकर कोई अनुरोध मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय फ्लैग कोड के सभी नियमों का पालन करना और तिरंगे का पूरा सम्मान करना जरूरी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी तिरंगा फहराने से जुड़ी सावधानियां साझा की हैं। राजीव रंजन ने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उनके निजी विवरण के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए अनुचित और गैरकानूनी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:19 PM, 16-Oct-2026

'झंडे के नियमों का पालन जरूरी', तिरंगा प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त और प्रवक्ता राजीव रंजन ने सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस मामले में पुलिस से किसी ने संपर्क नहीं किया है और न ही व्यक्तियों की किसी सूची को लेकर कोई अनुरोध मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय फ्लैग कोड के सभी नियमों का पालन करना और तिरंगे का पूरा सम्मान करना जरूरी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी तिरंगा फहराने से जुड़ी सावधानियां साझा की हैं। राजीव रंजन ने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उनके निजी विवरण के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए अनुचित और गैरकानूनी करार दिया।
05:17 PM, 16-Oct-2026

सौरभ भारद्वाज बोले- देश का झंडा फहराने में क्या परेशानी?

दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि पार्टी इसके लिए तैयार है और सैकड़ों तिरंगे लेकर मध्य दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। उन्होंने बताया कि सुबह पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति भवन और संसद के सामने 270 फुट लंबा तिरंगा फहराया। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि स्वतंत्र देश में अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने में क्या गलत है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भारतीयों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अमेरिका का झंडा फहराना चाहिए?
04:56 PM, 16-Oct-2026

फिर दिपके के खिलाफ कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन से पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर सेंट्रल पार्क नहीं आने को कहा था, क्योंकि वहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है। पुलिस के दूसरे नोटिस में कहा गया कि अभिजीत दिपके, आशुतोष और सौरव को पहले एहतियातन हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया था। उस दौरान उन्हें पाबंद किया गया था और अदालत ने अगले एक साल तक शांति भंग नहीं करने का निर्देश दिया था।
 
 
04:25 PM, 16-Oct-2026

कनॉट प्लेस में लगाए जा रहे सीसीटीवी

इलाके में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल पार्क और उसके आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस की निगरानी के बीच प्रशासन का ध्यान प्रदर्शन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने पर है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed