फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023 LIVE: राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन; पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद

Tue, 15 Aug 2023 08:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Aug 2023 08:34 PM IST
खास बातें

77th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: देश ने आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा राष्ट्र देशभक्ति से लबरेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया और देशवाशियों को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला डॉट कॉम के साथ...

विज्ञापन
Independence Day 2023 Celebration Live: PM Narendra Modi Speech from Lal Qila Delhi on 77th Swatantrata Diwas
भाषण समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने पढ़ी कविता - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:33 PM, 15-Aug-2023

नोबेल प्राइज ने साझा किया 'जन गण मन' का अंग्रेजी अनुवाद

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोबेल प्राइज (नोबेल पुरस्कार) की ओर से ट्विटर पर 'जन गण मन' का अंग्रेजी अनुवाद साझा किया गया। ट्वीट में लिखा गया कि जन गण मन भारत का राष्ट्रीय गान है, जिसे मूल रूप से कवि रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा बंगाली में लिखा गया था। उन्हें 1913 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

07:18 PM, 15-Aug-2023

'एट होम' रिसेप्शन में शामिल हुए धनखड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
07:09 PM, 15-Aug-2023

राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

12:32 PM, 15-Aug-2023
गडकरी ने आवास पर तिरंगा फहराया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और बोले कि पीएम ने हम सबको आह्वान किया है कि हम विश्व में देश को विकास के लिए प्रथम पर ले जाए। हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। अभी हम पांचवें स्थान पर हैं और हमें तीसरे स्थान पर जाना है इसलिए हम कड़ी मेहनत करके गांव, गरीब, मजदूर और किसान के कल्याण के माध्यम से आगे बढ़ेंगे। हम देश को वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह प्रतिज्ञा हम सभी को आज लेनी चाहिए। यही सही मायने में सबसे उपयुक्त होगा।
 
12:27 PM, 15-Aug-2023
राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
 
10:47 AM, 15-Aug-2023
ममता बनर्जी ने फहराया तिरंगा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:43 AM, 15-Aug-2023
कांग्रेस मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और लोगों को संबोधित करते हुए बोले कि राष्ट्र निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। हमारे आज़ादी के महान नायकों ने इस सपने को साकार किया है। आज कल कुछ लोग जताते हैं कि भारत कि प्रगति कुछ वर्षों में हुई ही नहीं है लेकिन वे ग़लत सोचते हैं। जब यहां सुई भी नहीं बनती थी तब पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी ने इस्पात संयंत्र स्थापित किए, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां बनाईं, देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम, एम्स, अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो की भी स्थापना की और देश में परमाणु अनुसंधान की नींव रखी।
 
10:42 AM, 15-Aug-2023
एमके स्टालिन ने राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज सुबह स्वतंत्रता दिवस पर चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया।
 
10:41 AM, 15-Aug-2023
सीएम योगी ने फहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और बोले कि आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव 'माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा' के साथ जोड़ते रहे हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है।
 
09:57 AM, 15-Aug-2023
सीएम धामी ने फहराया तिरंगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और बोले कि स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम कुशलतापूर्वक चल रहा है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम सब को भारत को सर्वश्रेष्ठ, सशक्त और अग्रणी बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed