फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Live: पीएम मोदी बोले- 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर भारत ने दुश्मनों को चेता दिया है, हम किसी से कम नहीं

Sun, 15 Aug 2021 10:43 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 15 Aug 2021 10:43 AM IST
खास बातें

75th Independence Day (15th August) Celebration Live Updates: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कुल 88 मिनट का भाषण दिया। पीएम मोदी ने नया मंत्र देते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में 'सबका प्रयास' को जोड़ दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब सभी सैनिक स्कूलों में बेटियां भी पढ़ेंगे। वहीं इसके अलावा युवाओं के रोजगार के लिए 'पीएम गति शक्ति' योजना का भी एलान किया। इस बीच पहली बार आयोजन स्थल पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई।

विज्ञापन
75th Independence Day Live: PM Narendra Modi Speech from Lal Qila Delhi, India Celebrating Azadi Ka Amrit Mahotsav
पीएम मोदी - फोटो : दूरदर्शन

लाइव अपडेट

09:23 AM, 15-Aug-2021

यह 'कैन डू जेनरेशन' है, यह हर लक्ष्य को हासिल कर सकती है

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अपनी युवाओं पर भरोसा है; यह 'कैन डू जेनरेशन' है, यह हर लक्ष्य को हासिल कर सकती है।  
09:21 AM, 15-Aug-2021

पीएम मोदी मिले टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक और एनसीसी कैडेटों में भाग लेने वाले भारतीय दलों से मिलकर उन्हें बधाई दी।   
विज्ञापन
08:55 AM, 15-Aug-2021

पीएम मोदी का संदेश- यही समय है सही समय है भारत का अनमोल समय है

पीएम मोदी ने संदेश देते हुए कहा कि यही समय है सही समय है भारत का अनमोल समय है। असंख्य भुजाओं की शक्ति है, उठो तिरंगा लहरा दो।
08:55 AM, 15-Aug-2021

पीएम मोदी बोले- किसानों के लिए MSP डेढ़ गुना करने का निर्णय हो

पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना में सुधार हो, एमएसपी डेढ़ गुना करने का निर्णय हो, छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से सस्ते दर से बैंक से कर्ज़ मिले इसकी व्यवस्था हो, सोलर पावर से जुड़ी योजनाओं को खेत तक पहुंचाने की बात हो, किसान उत्पादक संगठन हो, सारे प्रयास छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएंगे।
08:53 AM, 15-Aug-2021

सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर भारत ने दुश्मनों को चेताया

पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर भारत ने दुश्मनों को चेता दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं।
08:46 AM, 15-Aug-2021

हम अपने कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिकों की क्षमताओं और उनके सुझावों को भी जोड़ें

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के दौरान देश ने तकनीकी की ताकत और हमारे वैज्ञानिकों की सामर्थ्य और प्रतिबद्धता को देखा है। देश के हर क्षेत्र में हमारे वैज्ञानिक सूझबूझ से काम कर रहे हैं। समय आ गया है कि हम अपने कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिकों की क्षमताओं और उनके सुझावों को भी जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 AM, 15-Aug-2021

देश के सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी पढ़ेंगी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोल दिया जाएगा। देश के सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी पढ़ेंगी।
08:40 AM, 15-Aug-2021

भाषा के चलते टैलेंट पिंजरे में बंधा था, मैदानों से आज के युवा खिल रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति गरीबी के खिलाफ लड़ने के लिए बनाई गई है।  उन्होंने कहा कि भाषा के चलते टैलेंट पिंजरे में बंधा था।
08:37 AM, 15-Aug-2021

‘सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र भी बना रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख भी विकास की अपनी असीम संभावनाओं की तरफ आगे बढ़ चला है। एक तरफ लद्दाख, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होते देख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ‘सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र भी बना रही है।
08:37 AM, 15-Aug-2021

जम्मू कश्मीर में डी-लिमिटेशन कमीशन का गठन हो चुका है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी के सामर्थ्य को उचित अवसर देना, यही लोकतंत्र की असली भावना है। जम्मू हो या कश्मीर, विकास का संतुलन अब ज़मीन पर दिख रहा है। जम्मू कश्मीर में डी-लिमिटेशन कमीशन का गठन हो चुका है और भविष्य में विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारी चल रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed