Shefali Jariwala Death News LIVE: शेफाली पंचतत्व में विलीन, पति पराग बोले- मेरी परी के लिए प्रार्थना करना
Shefali Jariwala Death Live Updates: मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात निधन हो गया। शेफाली के निधन की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को सौंप दिया है। यहां जानिए उनके निधन की खबरों से जुड़े अपडेट्स..
लाइव अपडेट
शेफाली के अंतिम संस्कार से लौटे परिजन और दोस्त भावुक दिखे। पति पराग ने पैपराजी से हाथ जोड़कर कहा, 'मेरी परी के लिए प्रार्थना करना'।
शेफाली जरीवाला पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। बेटी को आखिरी विदाई देकर लौटी मां बेसुध नजर आईं। बेटी को खोने का दर्द उनके चेहरे पर देखे जा सकता है। आंसुओं का सैलाब थम नहीं रहा है। वे पूरी तरह टूट गई हैं। इस मंजर को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है। हरमीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी जिंदगी का सबसे शॉकिंग लम्हा। शेफाली के निधन की खबर से बुरी तरह टूट गया हूं। हमनें कुछ खूबसूरत साल साथ बिताए। कुछ यादें हैं, जो हमेशा दिल के करीब रहेंगी। उनके माता-पिता परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत मिले'।

शेफाली के अंतिम संस्कार में पहुंचे सिंगर मीका सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'उन्होंने इतनी कम उम्र में जो स्टारडम हासिल किया, मुझे नहीं लगता कि किसी और अभिनेत्री ने कभी ऐसा हासिल किया होगा। वह पहले दिन से ही स्टार थीं। भले ही वह चली गई हों, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले'।
VIDEO | Shefali Jariwala No More: "The stardom she achieved at this young age, I don't think any other actress had ever achieved that. She was a star from day 1. Even though she is gone, she will always remain in our hearts. I pray to God to give peace to her soul," says singer… pic.twitter.com/EOai0SVmbo
— Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2025
शेफाली जरीवाला को आखिरी विदाई देते हुए पति पराग भावुक हो गए। उन्होंने पहले शेफाली का माथा चूमा और फिर फूट-फूटकर रोने लगे। पराग के बगल में शेफाली की मां बैठी नजर आईं। वो बेटी के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोती दिखीं।
‘बिग बॉस 13’ में शेफाली जरीवाला के साथ प्रतियोगी रहीं शहनाज गिल भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। शहनाज को देखकर फोटोग्राफर्स दौड़े और इसी दौरान एक पैपराजी गिर गया। शहनाज ने उसे उठाया और फिर वहां से चली गईं।
VIDEO | Mumbai: Singer Sunidhi Chauhan (@SunidhiChauhan5) breaks down at Shefali Jariwala’s last rites.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2025
Bigg Boss 13 fame Shefali Jariwala passes away at the age of 42.#ShefaliJariwaladeath
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/eUyWyOW4cb
शेफाली की अंतिम यात्रा उनके घर से निकल चुकी है। उनके पार्थिव शरीर को पति पराग ने कंधा दिया। शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा के उसी श्मशान घाट पर होगा, जहां सिद्धार्थ शुक्ला का भी अंतिम संस्कार किया गया था।
VIDEO | Mortal remains of late actor Shefali Jariwala, who passes away at the age of 42, being taken for last rites. Her husband, Parag Tyagi, carries her on the final journey.#ShefaliJariwala
— Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/5UoRS3H3kF