Rakul Jackky Wedding Live: संपन्न हुई रकुल और जैकी की शादी, नव-विवाहित जोड़ी की पहली झलक आई सामने
{"_id":"65d580d9246e7579fb0b47d4","slug":"rakul-preet-singh-and-jackky-bhagnani-wedding-live-rakul-jackky-marriage-venue-date-guest-list-photos-videos-2024-02-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rakul Jackky Wedding Live: संपन्न हुई रकुल और जैकी की शादी, नव-विवाहित जोड़ी की पहली झलक आई सामने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM IST
खास बातें
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Marriage Photos Videos: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। रकुल के माता-पिता को गोवा में वेन्यू के बाहर पैपराजी से बातचीत करते भी देखा गया, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रकुल और जैकी भगनानी शादी के बाद आएंगे और तस्वीरें भी क्लिक कराएंगे।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी
- फोटो : stories by joseph radhik
लाइव अपडेट
08:52 PM, 21-Feb-2024
रकुल जैकी की शादी तस्वीरें आईं सामने
रकुल और जैकी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही हैं। फैंस कमेंट के जरिए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।06:12 PM, 21-Feb-2024
शिल्पा शेट्टी का डांस हुआ वायरल
रकुल और जैकी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी के फंक्शन से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो संगीत सेरेमनी का है।
विज्ञापन
05:31 PM, 21-Feb-2024
गोवा पहुंचे अक्षय-टाइगर
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ रकुल-जैकी की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए गोवा पहुंच गए हैं। दोनों सितारे बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं, जिसे जैकी और वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है।04:06 PM, 21-Feb-2024
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। गोवा में कपल की शादी संपन्न हो गई है। दोनों ने सिख रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है।
Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani tie the knot in intimate Sikh wedding ceremony
— ANI Digital (@ani_digital) February 21, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/Mpx50VGJtN#RakulPreetSingh #JackkyBhagnani #Goa #Wedding pic.twitter.com/Uc3E7tXbDX
03:19 PM, 21-Feb-2024
गोवा एयरपोर्ट पर साथ दिखे आदित्य अनन्या
रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने के लिए अनन्या और आदित्य गोवा पहुंच चुके हैं। खबरों की मानें तो गोवा में आज रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला है। ग्लैमर इंडस्ट्री की और कई हस्तियां इस शादी में शामिल होंगी। आदित्य और अनन्या की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में आदित्य-अनन्या की शादी को लेकर सवालों के बौछार करने भी शुरू कर दिए हैं।
03:08 PM, 21-Feb-2024
रकुल-जैकी की शादी शुरू
खबरों के मुताबिक रकुल-जैकी की शादी तीन बजे शुरू होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आनंद कारज रीति रिवाज से दोनों की शादी शुरू हो गई है। अब फैंस को कपल के शादी की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। शादी के बाद कपल मीडिया से भी मुखातिब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:43 PM, 21-Feb-2024
रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने पहुंचे वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन पत्नी नताशा के साथ एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। अभिनेता रकुल और जैकी की शादी में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, खबर आ रही है कि जैकी और रकुल एक नहीं बल्कि दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे। इसमें पंजाबी और सिंधी संस्कृति का मेल देखने को मिलेगा।
01:58 PM, 21-Feb-2024
तीन बजे के बाद फेरे लेंगे रकुल-जैकी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज 21 फरवरी को शादी कर रहे हैं। यह जोड़ा अपने परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के साथ गोवा में है। वे दोपहर 3.30 बजे के बाद फेरे लेंगे
01:37 PM, 21-Feb-2024
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
01:30 PM, 21-Feb-2024
रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने के लिए शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ गोवा के लिए निकल गए हैं। शाहिद और मीरा भी बारातियों की लिस्ट में शामिल हैं और शाम की पार्टी में भी शिरकत करेंगे।