Ranbir Alia Wedding Live: एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, लेकिन नहीं होगा रिसेप्शन, यह है वजह
{"_id":"62578aaa9b22573c107d8aa4","slug":"ranbir-alia-wedding-live-ranbir-kapoor-alia-bhatt-to-tie-a-knot-today-at-vastu-in-mumbai-neetu-kapoor-confirms","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding Live: एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, लेकिन नहीं होगा रिसेप्शन, यह है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thu, 14 Apr 2022 08:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:40 PM IST
खास बातें
Ranbir Alia Marriage Today Live Update: बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। इसके साथ ही शादी के दौरान ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई थी। अब आलिया और रणबीर 7 बजे मीडिया से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:40 PM, 14-Apr-2022
करिश्मा कपूर ने दी शुभकामनाएं
08:36 PM, 14-Apr-2022
जोया अख्तर ने साझा की कपल्स की तस्वीरें
विज्ञापन
08:29 PM, 14-Apr-2022
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए आलिया लिखती हैं, 'आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर - जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली।पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!
08:27 PM, 14-Apr-2022
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
06:13 PM, 14-Apr-2022
पहली तस्वीर
रणबीर-आलिया की शादी से करीना कपूर, करण जौहर और करिश्मा कपूर की पहली तस्वीर सामने आई है।05:43 PM, 14-Apr-2022
ऋषि कपूर को किया याद
बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 14-Apr-2022
संपन्न हुई आलिया रणबीर की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबर आ रही है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं।
05:02 PM, 14-Apr-2022
शुरू हुए फेरे
खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई जा रही है। कपल के फेरे शुरू हो गए हैं। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है।
04:30 PM, 14-Apr-2022
रणबीर की पत्नी बनी आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अभी पूरी भी नहीं हुई है और विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है।
04:19 PM, 14-Apr-2022
क्या नहीं होगा रिसेप्शन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहे हैं। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी द्वारा मीडिया को दिए बयान के मुताबिक शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य शादी में परफॉर्म नहीं करेगा।