फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava LIVE: स्थिर है राजू श्रीवास्तव की हालत, बेटी ने कहा- किसी अन्य समाचार पर न करें विश्वास

Thu, 25 Aug 2022 10:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 10:26 PM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Update LIVE: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 10 अगस्त को वर्कआउट करते समय दिल का दौरा के बाद से ही वह हॉस्पिटल में बेहोश है। उनका इलाज दिल्ली के एम्समें जारी है। 15 दिनों से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर राजू अब भी वेंटिलेटर पर हैं। ऐसे में उनके फैंस और चाहने वाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस लाइव अपडेट में जानिए कॉमेडियन की हेल्थ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के बारे में-

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastava Health Live Updates Shekhar Suman Antara Manager Sunil Paul News in Hindi
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:26 PM, 25-Aug-2022
09:40 PM, 25-Aug-2022
विज्ञापन
08:23 PM, 25-Aug-2022

फैंस कर रहे प्रार्थना

07:20 PM, 25-Aug-2022
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने कॉमेडियन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा किया है। अंतरा श्रीवास्तव ने अपने बयान में लिखा, 'प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है।'
05:58 PM, 25-Aug-2022
राजू श्रीवास्तव के होश में आने के बाद सबसे ज्यादा सुनील पाल खुश नजर आ रहे हैं। सुनील पाल ने कहा है कि परमात्मा हंसाने वाले को कभी नाराज नहीं कर सकता है।
04:24 PM, 25-Aug-2022

होश में आते ही राजू ने बोले ये चार शब्द

राजू श्रीवास्तव के होश में आने की खबर सुनते ही हर कोई खुश है। इसी बीच दोस्त अशोक मिश्रा ने बताया कि होश में आते ही राजू ने मुंह से लड़खड़ाती आवाज में कहा- 'हां, मैं ठीक हूं।' इसके बाद भाभीजी (राजू की पत्नी) ने फौरन वहां तैनात डॉक्टर्स को इसकी जानकारी दी और उन्होंने आकर उनका हाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:32 PM, 25-Aug-2022
आज राजू श्रीवास्त्व के होश में आने की खबर से उनके परिवार समेत फैंस भी काफी खुश हैं, सुबह जानकारी सामने आई कि आखिरकार 15 दिनों के बाद कॉमेडियन को होश आ गया है। अब फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और सभी की उम्मीद है कि जल्दी ही राजू स्वस्थ होकर फिर से अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाएंगे।

02:21 PM, 25-Aug-2022

राजू के होश में आने की खबर सुन खुश हुए फैंस

01:39 PM, 25-Aug-2022

सुनील पाल ने बताई राजू की हालत

इससे पहले राजू के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने बुधवार को परिवार से हुई बातचीत के आधार पर दावा किया था कि एक-दो दिन बाद वेंटिलेटर से हटाए जा सकते हैं। इसके साथ ही फैन्स से भी कहा था कि सकारात्मक सोचें। 
12:12 PM, 25-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव को आया होश

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 15 दिन से अस्पताल में भर्ती राजू को आखिरकार होश आ गया है। निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया- 'राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया।

 

 

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed