फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava Health: सिर्फ पत्नी को मिल रही ICU में एंट्री, संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर्स ने उठाया यह कदम

Mon, 29 Aug 2022 04:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 29 Aug 2022 04:43 PM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Live Update News in Hindi:  कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव का वर्तमान में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा है। वह पिछले 19 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर की टीम उन्हें होश में लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य, प्रशंसक और सहयोगी लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastava Health Update Live Aiims Doctor Brother Deepu Daughter Antara Wife Shikha
raju srivastava - फोटो : social media

लाइव अपडेट

04:43 PM, 29-Aug-2022

हर कोई राजू की सेहत के लिए परेशान

फिल्म जगत के लोग राजू के परिवार से फोन पर लगातार संपर्क कर हाल-चाल पूछ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि कानपुर में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में राजू श्रीवास्तव के लिए दुआओं का दौर जारी है।
03:44 PM, 29-Aug-2022

देशभर में चल रहा दुआओं का दौर

राजू श्रीवास्तव की हालत में कुछ सुधार हुए हैं। पिछले दो दिनों से उनके हाथ-पैरों में भी हरकत बढ़ी है। साथ ही कुछ पल के लिए वह आंख भी खोलते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें थोड़ी देर के लिए वेंटिलेटर से बाहर भी रखा। परिजनों के मुताबिक देशभर में राजू श्रीवास्तव के लिए दुआएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
02:46 PM, 29-Aug-2022

भगवान आप पर कृपा करें

01:41 PM, 29-Aug-2022

फैंस कर रहे प्रार्थना

12:31 PM, 29-Aug-2022

कब आएगा राजू को होश?

राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर इसी तरह उनके स्वास्थ्य में सुधार आता रहा तो उन्हें जल्द ही होश आ जाएगा।
11:51 AM, 29-Aug-2022

कैसे हैं राजू?

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की बात करें तो कॉमेडियन की हालत अब बेहतर है। उनके हाथ-पैर में मूवमेंट शुरू हो गया है। हालांकि वह अब भी होश में नहीं आए हैं। इसी बीच परिवारवालें राजू को लेकर कोई अफवाह न फैलाए की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 AM, 29-Aug-2022

पांच हजार से ज्यादा लोगों ने देखा राजू का गाना

राजू श्रीवास्तव की सलामती की कामना के साथ बनाए गए इस सॉन्ग को पांच हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं यूजर्स एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
10:10 AM, 29-Aug-2022

राजू की सलामती के लिए कर रहे हैं पूजा

वीडियो में गायक राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए पूजा भी करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को देखने के बाद यूजर्स गाने की तारीफ करने के साथ ही अपने चहेते राजू श्रीवास्तव उर्फ गजोधर भइया के जल्दी ही ठीक होने की प्रार्थना भी करते नजर आ रहे हैं।
09:44 AM, 29-Aug-2022

राजू के लिए बनाया गया गाना

कॉमेडियन की सलामती के लिए एक गाना भी बनाया गया है। अन्नू अवस्थी कानपुर यूट्यूब चैनल से एक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल हैं, 'राजू फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे'। 

09:18 AM, 29-Aug-2022

सिर्फ राजू की पत्नी को मिल रही आईसीयू में एंट्री

ब्रेन में हुए संक्रमण के बाद डॉक्टर्स सतर्क हो गए हैं। उन्होंने राजू की हालत को ध्यान में रखते हुए आईसीयू में परिवार वालों की एंट्री बैन कर दी थी। हालांकि, हालत में हुए सुधार को देखते हुए केवल अब राजू की पत्नी को आईसीयू में एंट्री दी जा रही है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed