फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: पीएम मोदी ने कोयंबटूर में किया रोड शो; तमिलनाडु में पीएमके और भाजपा के बीच गठबंधन

Mon, 18 Mar 2024 11:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 Mar 2024 11:56 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गई हैं। इसी के तहत पीएम मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी ने आज तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी की यह रैली तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र में हुई और यहां की रैली का असर करीमनगर लोकसभा सीट पर भी होगा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 News Live Phase Seat Wise Polls Date Schedule Parties Candidates List Congress BJP
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:56 PM, 18-Mar-2024
भाजपा से गठबंधन की चर्चा के बीच दिल्ली पहुंचे राज ठाकरे
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद महाराष्ट्र में भाजपा और एमएनएस के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे सोमवार रात दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि गठबंधन पर चर्चा के लिए भाजपा नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।   
11:27 PM, 18-Mar-2024
कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने अपने पिता की चिकित्सा स्थिति का हवाला देते हुए अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।
विज्ञापन
09:49 PM, 18-Mar-2024
तृणमूल सांसद ने पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई
 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद साकेत गोखले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोमवार को शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में एक चुनावी रैली में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

गोखले ने आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में रविवार को पीएम मोदी के पलनाडु जिले में चिलकलुरिपेट के दौरे का जिक्र किया, जहां प्रधानमंत्री ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित किया था। गोखले ने अपने पत्र में लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 17 मार्च, 2024 को आंध्र के पालनाडु जिले के 96-चिलकलुरिपेट विधानसभा क्षेत्र में किए गए आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन को आपके संज्ञान में लाने और एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए यह पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी रविवार शाम को भारतीय वायुसेना के जेडपी 5236 संख्या वाले हेलिकॉप्टर में सवार होकर उस रैली के स्थल पर पहुंचे, जो भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का एक हिस्सा थी।
09:36 PM, 18-Mar-2024
पूर्व आईपीएस अधिकारी आरएस प्रवीण कुमार बीआरएस में शामिल
पूर्व आईपीएस अधिकारी आरएस प्रवीण कुमार तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की मौजूदगी में बीआरएस पार्टी में शामिल हुए।
09:36 PM, 18-Mar-2024
AIMIM ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से इम्तियाज जलील को फिर बनाया उम्मीदवार  
मध्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने एक बार फिर से इम्तियाज जलील पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि इसी सीट पर 2019 में भी जलील ने जीत हासिल की थी। ओवेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनकी उम्मीदवारी का एलान किया। इसके अलावा, ओवेसी ने बिहार की किशनगंज संसदीय सीट से एआईएमआईएम नेता अख्तरुल ईमान की उम्मीदवारी की भी घोषणा की। ईमान एआईएमआईएम की बिहार इकाई अध्यक्ष हैं।

 
08:28 PM, 18-Mar-2024
तमिलनाडु में पीएमके और भाजपा के बीच गठबंधन
तमिलनाडु में एस रामदौस की पार्टी पाट्टाली मक्कल काच्ची( पीएमके) ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। पीएमके महासचिव वदिवेल रावणन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीट शेयरिंग के संबंध में पीएमके संस्थापक रामदास परसों घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:22 PM, 18-Mar-2024
देश में चुनावी बयार के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया। पीएम मोदी ने मोदी ने रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए। साथ ही पारंपरिक संगीत की धुन बजाकर उनका स्वागत किया। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में रोड शो किया है।
06:55 PM, 18-Mar-2024
उद्धव ने भाजपा पर साधा निशाना 
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने INDI गठबंधन की रैली में  'हिंदू' के बजाय 'देशभक्त' बोलने के अपने बयान की आलोचना करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने हिंगोली जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने रैली में मेरे भाषण के शुरुआती वाक्य पर मेरी आलोचना की, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वे देशभक्त नहीं हैं? ठाकरे ने आगे कहा कि उन्होंने 'देशभक्त' शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि INDI गुट देश और लोकतंत्र को बचाना चाहता है। 
 
बता दें कि रविवार को राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं की मौजूदगी में मुंबई में इंडिया ब्लॉक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने शिवाजी पार्क में मौजूद लोगों को 'हिंदू भाइयों और बहनों' के पारंपरिक आह्वान के बजाय 'देशभक्त और देशप्रेमी भाइयों और बहनों' कहकर संबोधित किया था। शिवाजी पार्क बाल ठाकरे के दिनों से ही शिवसेना की रैलियों से जुड़ा रहा है। तभी से वे अपने भाषण की शुरुआत 'मेरे हिंदू भाइयों और बहनों' वाक्यांश से करते थे।
06:41 PM, 18-Mar-2024
सीपीआई ने तमिलनाडु के तिरुपुर से मौजूदा सांसद सुब्बारायण को बनाया उम्मीदवार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने तमिलनाडु के तिरुपुर से मौजूदा सांसद सुब्बारायण को उम्मीदवार बनाया है। सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव के नारायण ने दो दिवसीय बैठक के बाद इसका एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने नागपट्टिनम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए वाई सेल्वराज को भी मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि सीपीआई तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल है। 

इस बीच, द्रमुक के एक अन्य सहयोगी, मारुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) प्रमुख वाइको ने घोषणा की कि उनके बेटे दुरई वाइको द्रमुक द्वारा आवंटित तिरुचिरापल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे।
04:52 PM, 18-Mar-2024
बसपा प्रमुख मायावती को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। यूपी की लालगंज सीट से सांसद संगीता आजाद ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजधानी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में अपने पति और पार्टी नेता आज़ाद अरी मर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) के साथ वह भाजपा में शामिल हो गईं। इससे पहले, जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी तभी से संगीता के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं।  
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed