UP Board Result 2023 Live Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट, यहां पढ़ें कब-कहां होगा जारी
{"_id":"643ba155d85c203c13089bcc","slug":"up-board-result-2023-live-update-upmsp-high-school-inter-result-date-up-board-result-kab-aayega-news-in-hindi-2023-04-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023 Live Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट, यहां पढ़ें कब-कहां होगा जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 20 Apr 2023 11:05 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:05 AM IST
खास बातें
UP Board 10th, 12th Result Date, UP Sarkari Result 2023 LIVE Updates: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर मीडिएट का रिजल्ट कब जारी होगा। इस बात के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षाफल इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
UP Board Result Date Class 10th and 12th
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:04 AM, 20-Apr-2023
UP Board result 2023 kab aayega
साल 2022 में भी 18 जून को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की थी। हालांकि इससे पूर्व 2018 और 19 में क्रमश: 29 व 27 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे।10:15 AM, 20-Apr-2023
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों को जारी करने के लिए तैयारी कर रहा है। छात्र भी नतीजों को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
09:21 AM, 20-Apr-2023
UP Board 10th, 12th Result Date
साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण 10वीं-12वीं नतीजे 27 जून को घोषित किए गए थे। वहीं 2021 में सत्र के डिले हो जाने के कारण ये नतीजे 31 जुलाई को घोषित किए गए।09:02 AM, 20-Apr-2023
UP Board Result 2023 Live Update
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपीएमएसपी) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3 करोड़ 19 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 59 लाख छात्र छात्राओं का रिजल्ट जारी कर सकता है।03:08 PM, 19-Apr-2023
UP Board Result 2023 Live Update
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हो चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य भी पूूर्ण हो चुका है। छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जा चुकी हैं। अब परीक्षार्थीयों को रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षार्थी रिजल्ट को लेकर एक दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। कुछ परीक्षार्थी आश्वस्त हैं कि परीक्षा अच्छी गई है इसलिए उनका रिजल्ट अच्छा आएगा।02:27 PM, 19-Apr-2023
UPMSP 10th result 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपीएमएसपी) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3 करोड़ 19 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 59 लाख छात्र छात्राओं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 19-Apr-2023
UP High School Result परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या
हाईस्कूल में कुल छात्रों की संख्या- 31,16,487इंटरमीडिएट में कुल छात्रों की संख्या- 27,69,258
छात्रों की कुल संख्या- 58,85,745
12:37 PM, 19-Apr-2023
UP Board Sarkari Result
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बिना पुनर्परीक्षा कराए संपन्न कराकर करीब 30 वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुका है।10:56 AM, 19-Apr-2023
UP Board 10th, 12th Result Date
18 मार्च से प्रदेश भर में 258 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया था। कुल 3.19 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अप्रैल तक कराया जाना था, लेकिन बोर्ड ने पहली बार परीक्षकों को प्रशिक्षण देकर मूल्यांकन शुरू कराया, जिसके चलते यह कार्य तय समय से एक दिन पहले यानी 31 मार्च को ही संपन्न हो गया। मूल्यांकन के लिए 1,43,933 परीक्षक लगाए थे।
10:34 AM, 19-Apr-2023
UP Board result 2023 kab aayega
हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार प्रत्येक विषय में 20 अंक की परीक्षा OMR शीट पर कराई गई है। इस शीट का मूल्यांकन यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान ही शुरू करा दिया था। इसकी निगरानी का कार्य सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों को सौंपा गया था इसके पूर्व हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च और इंटरमीडिएट की चार मार्च को संपन्न हुई।
कमेंट
कमेंट X