फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UGC NET Result 2024 (Out): यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट हुआ जारी, अभी इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Sun, 23 Feb 2025 08:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Feb 2025 08:56 AM IST
खास बातें

UGC NET Result 2024-25 (Out): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं

विज्ञापन
UGC NET Result December 2024-25 out, check here ugcnet.nta.ac.in
UGC NET Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

08:56 AM, 23-Feb-2025

UGC NET final Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी हुई जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा 3 से 27 जनवरी तक 85 विषयों के लिए आयोजित हुई।
08:14 AM, 23-Feb-2025
UGC NET December Result (Out): एनटीए (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में कम से कम 40% कुल अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि ओबीसी-एनसीएल, दिव्यांग, एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन
04:42 PM, 22-Feb-2025

UGC NET Result: रिजल्ट चेक करने के लिए क्रेडेंशियल

दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन करने और यूजीसी नेट 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए एनटीए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
  • मोबाइल: 011-40759000, 011-69227700
  • ईमेल: ugcnet@nta.ac.in
02:22 PM, 22-Feb-2025

UGC NET Result: कितने दिन तक वैध रहता है प्रमाणपत्र?

  • जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF): यह प्रमाणपत्र परिणाम घोषणा की तारीख से तीन वर्ष के लिए वैध रहता है।
  • लेक्चरशिप (LS): सहायक प्रोफेसर योग्यता के लिए कोई वैधता सीमा नहीं है।
02:14 PM, 22-Feb-2025

UGC NET December Result: क्या रिजल्ट जारी होने की तारीख की घोषणा की गई है?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले साल के रुझानों के आधार पर, परिणाम फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना यूजीसी नेट परिणाम देख सकेंगे।
12:29 PM, 22-Feb-2025

UGC NET Result 2024: क्या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे?

यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:12 PM, 21-Feb-2025

UGC NET Result: क्या यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी हो चुका है?

नहीं, अभी तक यूजीसी नेट के परिणाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि यह जल्द ही घोषित किया जा सकता है। हालांकि, एनटीए की ओर से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।
03:20 PM, 21-Feb-2025

UGC NET December Result 2024: करीब 6.50 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 परीक्षा देश भर के 266 शहरों में 558 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए 8,49,166 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 6,49,490 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल उपस्थिति 76.5% रही।
03:03 PM, 21-Feb-2025

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट में कोई नकारात्मक अंक नहीं

यूजीसी नेट में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं है। उत्तर सही होने पर उम्मीदवारों को पूरे अंक मिलते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अभी तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (यूजीसी नेट दिसंबर 2024) के परिणाम की तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है।
01:43 PM, 21-Feb-2025

UGC NET Result 2024: साल में दो बार होती है परीक्षा 

यूजीसी नेट परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed