11:18 PM, 11-Aug-2022
Sarkari Naukri : NLC India Recruitment 2022
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे 24 अगस्त, 2022 को शाम 05 बजे तक एनएलसी इंडिया में अप्रेंटिसशिप के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
10:47 PM, 11-Aug-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट : एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती
एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त, 2022 है। भर्ती अभियान के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस, गैर इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए कुल 481 पद भरे जाएंगे।
09:47 PM, 11-Aug-2022
Sarkari Naukri Result 2022: NLC India Apprentice Recruitment
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
08:57 PM, 11-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live 2022: एनएलसी इंडिया की भर्ती
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया की ओर से स्नातक उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई है। एनएलसी इंडिया की यह भर्ती अप्रेंटिस पदों उम्मीदवारों की तलाश के लिए है।
07:45 PM, 11-Aug-2022
Sarkari Naukri Result 2022 Live: UPSC ESE Interview Schedule
अधिसूचना में कहा गया है कि साक्षात्कार का टाइम-टेबल उम्मीदवारों को नियत समय पर सूचित किया जाएगा। हालांकि, साक्षात्कार की सही तारीख की सूचना उम्मीदवारों को ई-कॉल लैटर के माध्यम से दी जाएगी। रोल नंबर वार साक्षात्कार का टाइम-टेबल भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
06:33 PM, 11-Aug-2022
Govt Jobs Vacancy: संघ लोक सेवा आयोग ईसई के साक्षात्कार
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस संबंध में अधिक अपडेट के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर लें। बता दें कि यूपीएससी 2022 परीक्षा रविवार, 26 जून को दो पालियों - सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
05:38 PM, 11-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Update: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए 17 अगस्त को शाम 6.00 बजे तक विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) भर कर आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करना होगा।
04:32 PM, 11-Aug-2022
Sarkari Naukri: भर्ती का विवरण
सीमा सुरक्षा बल में जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 323 निर्धारित की गई है। इनमें से 312 पद हेड कांस्टेबल के लिए है। वहीं, 11 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं।
04:08 PM, 11-Aug-2022
Govt Job 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन
बीएसएफ में उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 सितंबर, 2022 को है।
03:48 PM, 11-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X