फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rajasthan Board 10th Result: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, 23 मार्च को जारी हो सकता है परिणाम

Thu, 19 Mar 2026 04:00 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 19 Mar 2026 04:00 PM IST
खास बातें

RBSE Class 10th Result 2026 Date, Time: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतजार बढ़ गया है। बोर्ड ने अब संभावित रूप से रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी करने की जानकारी दी है। पहले 20 मार्च तक रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन में हुई देरी के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई है। इस बार परिणाम की घोषणा से लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Result 2026: RBSE High School Result Kab Aayega Roll Number Direct Link Here
RBSE Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

03:58 PM, 19-Mar-2026

RBSE Class 10th Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?

आरबीएसई 10वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक और कुल एग्रीगेट में भी 33% अंक हासिल करना जरूरी है। अगर किसी स्टूडेंट के 1 या 2 विषयों में 33% से कम अंक आए हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जबकि जिनके दो से ज्यादा विषयों में कम अंक हैं, उन्हें फेल घोषित किया जाएगा। इसके अलावा, अपने मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
02:12 PM, 19-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result 2026: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट में दोरी क्यों?

बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्त हो चुका है। अब सभी विषयों के अंक पोर्टल पर अपलोड करके संकलित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह डेटा संबंधित संस्था को भेजा गया है, जहां अंतिम सत्यापन (फाइनल चेकिंग) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के तुरंत बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
01:25 PM, 19-Mar-2026

RBSE Class 10th Result 2026: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 23 को संभावित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम अब संभावित रूप से 23 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। शुरू में बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन कार्य में हुई देरी के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है।   


राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
12:58 PM, 19-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result 2026: मार्कशीट में दर्ज होने वाले विवरण

मार्कशीट में छात्रों की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, पूर्णांक, सभी विषयों में प्राप्त अंक, पास या फेल का विवरण और ग्रेड/डिवीजन शामिल होगा।
12:26 PM, 19-Mar-2026

RBSE Class 10th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा

हर साल राजस्थान बोर्ड अपना रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करता है। पिछले साल भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसी तरीके से परीक्षाफल घोषित किया था। इस साल भी राजस्थान 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करने की तैयारी है।
 
11:46 AM, 19-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result 2026: 100 की मेरिट लिस्ट होगी जारी

पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा था। बोर्ड केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ टॉप स्कोर करने वाले छात्रों के नाम ही घोषित करता था।

हालांकि, इस साल 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए टॉप 100 की मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। यह फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 19-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result 2026: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर जानकारी दी है कि, 12वीं का रिजल्ट 10वीं के परिणाम के 7-8 दिन बाद जारी किया जाएगा।

ऐसे में अगर 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी होता है, तो 12वीं का रिजल्ट 27 या 28 मार्च 2026 तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
 
11:21 AM, 19-Mar-2026

RBSE 10th Result: सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए करें पंजीकरण

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट सबसे पहले पाने के लिए यहां पंजीकरण कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने से आपको रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपडेट मिल जाएगा, जिससे आप बिना किसी देरी के अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
11:15 AM, 19-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: ऐसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 के बाद छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट सीधे घर पर नहीं मिलती, बल्कि यह उनके संबंधित स्कूल में भेजी जाती है। स्कूल या क्लास टीचर द्वारा इसकी सूचना दी जाती है, जिसके बाद छात्रों को अपना स्टूडेंट आईडी कार्ड लेकर स्कूल जाना होता है और वहीं से अपनी मार्कशीट प्राप्त करनी होती है।
11:06 AM, 19-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026 Date and Time: आज शाम तक जारी होगी तारीख

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम तक परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करेगा। इससे लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है, जो लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed