फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Punjab Board 12th Result Out: पंजाब बोर्ड 12वीं में 91% बच्चे पास; टॉपर हरसिरत कौर के आए 500 अंक

Wed, 14 May 2025 04:39 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 14 May 2025 04:39 PM IST
खास बातें

Punjab School Education Board 12th Result 2025 Out Check pseb.ac.in, psebresults.nic.in : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 14 मई दोपहर 3 बजे की गई। जो भी छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

पंजाब में कक्षा 12वीं  की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन
PSEB Punjab Board 12th Result 2025 Out  Check Punjab Inter Result at pseb.ac.in Direct Link Toppers List
Punjab Board 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:16 PM, 14-May-2025

1,17,175 लड़कियों ने पास की परीक्षा

इस बार कुल 2,65,388 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 2,41,506 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 91.00 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 1,24,229 लड़कियों में से 1,17,175 परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं। जबकि कुल 1,41,156 लड़कों में से 1,24,328 लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर वर्ग में भी तीन में से तीन छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- 94.32 फीसदी रहा लड़कियों का पास प्रतिशत, तीन लाख से अधिक विद्यार्थी हुए थे शामिल
04:02 PM, 14-May-2025

इस वर्ष 2% कम रहा परिणाम

परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 2% कम है। 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया था। जबकि इस बार 91 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए है। 

यह भी पढ़ें:- PSEB 12th Result 2025: बोर्ड की वेबसाइट हुई स्लो, अब ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट
विज्ञापन
03:46 PM, 14-May-2025

अमृतसर का परिणाम सबसे बेहतर

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों में जिला वाइज पास प्रतिशत में सबसे आगे अमृतसर है। जिले का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा।
03:34 PM, 14-May-2025

Punjab Board Result 2025: 5950 विद्यार्थी फेल

इस वर्ष पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों में कुल 2,41,506 उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए जबकि 5,950 को फेल घोषित किया गया है। पंजाब बोर्ड ने 17,844 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा है और 88 परीक्षार्थियों के पंजाब बोर्ड के नतीजे रोक दिए हैं।
03:29 PM, 14-May-2025

Punjab Board 12th Result: 12वीं परीक्षा में टॉप-3 में तीनों छात्राएं

टॉप-3 की पहली पोजिशन में बरनाला की हरसीरत कौर है। हरसीरत ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर फिरोज़पुर की मनवीर कौर रही हैं। मनवीर ने 500 में से 498 नंबर लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मानसा की अर्श है। अर्श ने भी 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।
03:21 PM, 14-May-2025

Punjab Board Class 12th: तीन लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा में इस बार करीब तीन लाख से अधिक विद्यार्थी पूरे पंजाब में अपीयर हुए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर समेत अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 14-May-2025

Punjab Board Result: हरसिरत कौर ने पूरे प्रदेश में किया टॉप

बरनाला की हरसिरत कौर ने 500 में से 500 अंक लेकर पूरे प्रदेश में टाॅपर बनी हैं। इस बार भी लड़कियों ने परिणाम में बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32 फीसदी रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.07% रहा, जो लड़कियों से लगभग 6 फीसदी कम है। 
03:17 PM, 14-May-2025

Punjab Board 12th Result 2025 OUT: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित; pseb.ac.in पर करें चेक

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 14 मई दोपहर 3 बजे की गई। जो भी छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
03:10 PM, 14-May-2025

PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कहां-कहां से चेक कर सकेंगे

स्टूडेंट्स अपना पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए चेक कर पाएंगे।
02:27 PM, 14-May-2025

Punjab Board 12th Result 2025: 12वीं की टॉपर्स लिस्ट भी आएगी

पंजाब बोर्ड की ओर से रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed