Maharashtra Board 12th Result 2021 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम
{"_id":"6108fcf762cd424f9360f32b","slug":"msbshse-maharashtra-board-12th-result-2021-mahresult-nic-in-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Board 12th Result 2021 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 03 Aug 2021 04:23 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 03 Aug 2021 04:23 PM IST
खास बातें
MSBSHSE Maharashtra 12th Result 2021 LIVE Updates: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से एचएससी (कक्षा 12वीं) के छात्रों के परिणाम मंगलवार, तीन अगस्त, 2021 को जारी कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 शाम चार बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर उपलब्ध होगा। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करना होगा। MSBSHSE ने आधिकारिक साइट पर HSC रोल नंबर के लिंक को सक्रिय कर दिया है।रिजल्ट संबंधी सभी ताजा अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट पढ़ते रहें। अंग्रेजी में महाराष्ट्र बोर्ड संबंधी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Maharashtra Board 12th Result 2021 LIVE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:22 PM, 03-Aug-2021
91,420 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
महाराष्ट्र बोर्ड के एचएससी कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 46 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि लगभग 91,420 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।04:04 PM, 03-Aug-2021
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए करें यह काम
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर लाइव हो गया है। छात्र इन वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और अपनी मां का पहला नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद रिजल्ट प्रदर्शित होगा। छात्र इसे सहेज कर रख सकते हैं।
विज्ञापन
04:02 PM, 03-Aug-2021
महाराष्ट्र बोर्ड: 12वीं के परिणाम लिंक सक्रिय
शिकायत निवारण अधिकारी 10 दिनों के भीतर शिकायतों/प्रश्नों का समाधान करेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार, 12वीं के परिणाम लिंक शाम 04 बजे बाद सक्रिय हो गए हैं। छात्र इन वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
03:36 PM, 03-Aug-2021
महाराष्ट्र बोर्ड : सभी संभागों के शिकायत निवारण अधिकारियों की सूची जारी
बोर्ड ने हर संभाग स्तर पर शिकायत निवारण अधिकारियों की एक सूची जारी की है जहां छात्र परिणाम के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के लिए एक प्रारूप वेबसाइट http://www.mahahsscboard.in पर उपलब्ध है, जिसके उपयोग से छात्र शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
03:25 PM, 03-Aug-2021
परिणाम से असंतुष्ट छात्र दे सकेंगे परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कहा गया है कि जो छात्र अपने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी कक्षा 12वीं के परिणाम से नाखुश हैं, वे परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं जो कोविड की स्थिति में सुधार होने पर आयोजित की जाएगी।
03:24 PM, 03-Aug-2021
महाराष्ट्र बोर्ड : एचएससी परिणाम की मेरिट सूची जारी नहीं करेगा
महाराष्ट्र बोर्ड इस साल कक्षा 12वीं यानी एचएससी परिणाम की मेरिट सूची जारी नहीं करेगा, क्योंकि ऑफलाइन परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी और छात्रों का मूल्यांकन वैकल्पिक मूल्यांकन पैटर्न के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:13 PM, 03-Aug-2021
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 परिणाम : वोकेशनल छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.80 फीसदी रहा
महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सभी वोकेशनल एचएससी छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.80 फीसदी रहा है। हालांकि, परिणाम लिंक अभी तक सक्रिय नहीं हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार, परिणाम लिंक शाम 04 बजे बाद सक्रिय होंगे। छात्र इन वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
03:07 PM, 03-Aug-2021
महाराष्ट्र बोर्ड 2021 एचएससी कक्षा 12 स्ट्रीम-वार परिणाम
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी कक्षा 12 स्ट्रीम-वार परिणामों में कॉमर्स स्ट्रीम 99.91 फीसदी के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम 99.83 फीसदी और साइंस स्ट्रीम 99.45 फीसदी पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
03:00 PM, 03-Aug-2021
Maharashtra Board 12th Result 2021 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.63 फीसदी रहा परिणाम
Maharashtra Board 12th Result 2021 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.63 फीसदी रहा परिणाम। छात्र शाम चार बजे बाद वेबसाइट पर देख सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 100 फीसदी तक पहुंच गया है।02:36 PM, 03-Aug-2021
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट : रद्द कर दी गई थी एचएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड ने पहले कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। हालांकि, एचएससी परीक्षाओं को रद्द करने का अंतिम निर्णय सीबीएसई द्वारा कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने के बाद आया था।
कमेंट
कमेंट X