HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र रहे सफल; फटाफट ऐसे करें चेक
{"_id":"6461c54ee4c0ae0261009577","slug":"hbse-result-2023-haryana-board-class-10-12-results-at-bseh-org-in-know-date-time-direct-link-topper-list-2023-05-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र रहे सफल; फटाफट ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 15 May 2023 06:20 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 15 May 2023 06:20 PM IST
खास बातें
Haryana Board Class 12th Result, HBSE Result 2023 Live: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। एचबीएसई रिजल्ट 15 मई, 2023 को जारी किया गया। 81.65% परीक्षार्थी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
HBSE Result 2023 Live
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:17 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result 2023 Pvt Student's Pass Percentage
04:00 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result Live Update प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 52.44 फीसदी
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट में प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 52.44 फीसदी रहा है। प्राइवेट छात्रों में लड़कियों का पास प्रतिशत 52.93 फीसदी रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 52.31 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
03:49 PM, 15-May-2023
Haryana Board 12th Result Out Toppers कनुज, मानसी और प्रिया तीसरे स्थान पर
Haryana Board 12th Result में बेटियों ने बुद्धिमता का परचम फहराया है। टॉपर्स की सूची में जहांगीरपुर, झज्जर से कनुज; रोहतक से मानसी सैनी और उकलाना मंडी, हिसार से प्रिया ने संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।
03:47 PM, 15-May-2023
Haryana Board 12th Toppers करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों का जलवा रहा है। जहां सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं।
03:43 PM, 15-May-2023
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 74.6 फीसदी रहा है। परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है।
03:42 PM, 15-May-2023
HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी
HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र रहे सफल; सिवानी मंडी की नैंसी ने किया टॉप। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 15-May-2023
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट हरियाणा बोर्ड 12 वी का रिजल्ट 81.65% रहा
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है। हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 81.65% रहा है।

यह भी पढ़ें : Haryana Board 12th Result: 12वीं के रिजल्ट पर हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, अब इन तरीकों से चेक करें परिणाम
03:16 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result 2023 कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा जल्द
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दोपहर तीन बजे 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जानी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट besh.org.in पर चेक कर सकते हैं। 2023 में, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं थीं और 28 मार्च को समाप्त हुईं थीं। परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की गईं थीं।
03:01 PM, 15-May-2023
Haryana Board Class 12th Result HBSE एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें?
अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 प्राप्त करने के लिए, एक नया संदेश बॉक्स खोलें, 'RESULTHB12' टाइप करें। और इसे 56263 पर भेज दें।
02:46 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result Live चंद मिनट में होगा जारी
HBSE Result आने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम देखने के लिए, छात्रों को कुछ अन्य आवश्यक विवरणों के साथ अपना रोल नंबर प्रदान करना होगा। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X