JEE Main Result 2022: जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा के परिणाम जारी हुए, यहां पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट
{"_id":"62f07754cd095302836cfe93","slug":"jee-main-result-2022-live-session-2-results-out-at-jeemain-nta-nic-in-know-how-to-check-marks-and-percentile","type":"live","status":"publish","title_hn":"JEE Main Result 2022: जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा के परिणाम जारी हुए, यहां पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 08 Aug 2022 02:53 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:53 PM IST
खास बातें
JEE Main Result 2022 Out: जेईई मेन सत्र दो परीक्षा के परिणाम को आज सोमवार 08 अगस्त, 2022 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया गया था। आइए जानते हैं जेईई मेन सत्र दो परिणाम से जुड़ा हर अपडेट इस लाइव ब्लॉग पर।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:53 PM, 08-Aug-2022
JEE MAIN 2022 Result: देर रात को जारी हुए परिणाम
एनटीए की ओर से जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा, 2022 के परिणाम को देर रात जारी किया गया है। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को उनके आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। ये जानकारियां उम्मदवारों को उनके आवेदन पत्र या प्रवेश पत्र पर आसानी से मिल जाएंगी।01:33 PM, 08-Aug-2022
JEE Main Result 2022: कोटा से की है पढ़ाई
मूल रूप से असम की रहने वाली स्नेहा पारीक की चर्चा अब देश भर में हो रही है। स्नेहा ने अपनी पढ़ाई कोटा से की है। जेईई से पहले स्नेहा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KPVY) की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसका मतलब साफ है कि स्नेहा शुरू से ही पढ़ाई में काफी आगे रही हैं।
विज्ञापन
01:07 PM, 08-Aug-2022
JEE MAIN 2022 Result : जेईई मेन 2022 में स्नेहा पारीक को मिला दूसरा स्थान
एनटीए की ओर से जारी किए गए ओवरऑल परिणीाम में असम की स्नेहा पारीक को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा में स्नेहा को 100 पर्सेंटाइल यानी 300 में से 300 अंक प्राप्त हुए थे।12:36 PM, 08-Aug-2022
JEE MAIN 2022: ऐसे निकाले पर्सेंटाइल
100 x सेशन में कम अंक प्राप्त किए छात्रों की संख्या (मान लेते हैं- 15000) /सेशन में शामिल हुए कुल छात्रों की संख्या (मान लेते हैं 18000)100x15000/18000=83.33%
12:03 PM, 08-Aug-2022
JEE MAINS Percentile: कैसे चेक करें अपना पर्सेंटाइल?
पर्सेंटाइल निकालने की विधि बेहद सरल है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने जेईई परीक्षा में 70 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसका मतलब है कि आपने परीक्षा में शामिल हुए 70 फीसदी उम्मीदवारों से अधिक अंक हासिल किए हैं।11:31 AM, 08-Aug-2022
JEE MAIN Result: क्या होता है पर्सेंटाइल?
सबसे पहले छात्रों को यह बात समझने की जरूरत है कि पर्सेंटाइल का मतलब पर्सेंटेज को बिल्कुल भी नहीं होता। इनका दूर-दूर तक कोई भी नाता नही है। पर्सेंटेज का मतलब है कि आपको हर विषय में 100 में से कितने अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, पर्सेंटाइल का मतलब है कि परीक्षा में कितने उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके अंक आपसे कम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 08-Aug-2022
jee main cut off: देखें कट ऑफ
| कैटेगरी | कट ऑफ |
| कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) | 88.4121383 |
| सामान्य/ईडब्लूएस | 63.1114141 |
| ओबीसी (NCL) | 67.0090297 |
| एससी | 43.082096 |
| एसटी | 26.7771328 |
| दिव्यांग | 0.0031029 |
10:34 AM, 08-Aug-2022
jee main: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे
- ntaresults.nic.in result 2022
- www.jeemain.nta.nic.in 2022
- nta.ac.in
10:06 AM, 08-Aug-2022
JEE MAINS 2022: एडवांस की तैयारी में जुट जाएं
अगर आईआईटी में ही दाखिला लेना चाहते हैं तो जी जान से जेईई एडवांस की तैयारी में जुट जाएं। यह ध्यान रखें कि जेईई के पहले चरण में अगर आपका स्कोर कम रहा है तो दूसरे चरण में स्कोर सुधारने के लिए एक प्रयास अवश्य करें। हालांकि, राज्य विश्वविद्यालयों के इंजीनियरिंग कॉलेज में तो आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन टॉप कॉलेज और सरकारी कॉलेज में सीट की उपलब्धता आपके एनटीए जेईई स्कोर पर ही निर्भर करेगी।10:00 AM, 08-Aug-2022
कमेंट
कमेंट X