06:09 PM, 28-Apr-2024
HPBOSE 12th Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
जो भी छात्र इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
03:25 PM, 28-Apr-2024
HPBOSE 12th Result 2024: कल जारी हो सकता है 85 हजार छात्रों का रिजल्ट
गौरतलब है कि बोर्ड की जमा दो की परीक्षा में 85 हजार के करीब स्टूडेंटस बैठे थे। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 99.9 फीसदी संभावना है कि सोमवार को +2 के तीनों संकायों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
01:35 PM, 28-Apr-2024
HPBOSE 12th Result 2024: कल जारी हो सकता है एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
रविवार को अवकाश के बावजूद बोर्ड कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर रिजल्ट तैयार करने में जुटे रहे। बोर्ड प्रशासन की मानें तो रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को 12वीं के तीनों संकायों आर्टस, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ घोषित हो सकता है।
12:41 PM, 28-Apr-2024
HPBOSE Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
किसी विशेष विषय में परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
11:29 AM, 28-Apr-2024
HPBOSE Result 2024: जल्द जारी होंगे एचपी बोर्ड 12वीं के नतीजे
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बहुत जल्द कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड एक-दो दिन में रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी कर सकता है।
06:20 PM, 27-Apr-2024
HPBOSE Board Result 2024: यहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट-
results.amarujala.com के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
05:44 PM, 27-Apr-2024
HPBOSE Board Result 2024: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
किसी विशेष विषय में परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
04:52 PM, 27-Apr-2024
HPBOSE Board Result 2024: पिछले वर्ष के टॉपर्स
पिछले वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। तरनिजा शर्मा ने आर्ट्स स्ट्रीम में 97.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया, ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया और वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया।
02:52 PM, 27-Apr-2024
HPBOSE Board Result 2024: पिछले साल कब आया 12वीं का रिजल्ट
पिछले साल, कक्षा 12 का परिणाम 20 मई को जारी किया गया था और ओवरऑल प्रतिशत 79.74% रहा था।
01:01 PM, 27-Apr-2024
HPBOSE Board Result 2024: कब हुईं परीक्षाएं?
इस वर्ष HPBOSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 28 मार्च तक एक ही शिफ्ट (सुबह) में आयोजित की गई थीं। वहीं, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थीं।
कमेंट
कमेंट X