फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Haryana Board 10th Result Live: हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट घोषित, जानें टॉपर्स और क्या रहा सफलता प्रतिशत

Fri, 17 Jun 2022 09:33 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 17 Jun 2022 09:33 PM IST
खास बातें

हरियाणा बोर्ड दसवीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। 
 

विज्ञापन
Haryana Board 10th Result 2022 Live check hbse 10 result topppers and passing percentage here sarkari result
haryana board 10th result - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:33 PM, 17-Jun-2022

HBSE Result 2022: क्या रहा सफलता प्रतिशत?

हरियाणा बोर्ड दसवीं परीक्षा के परिणाम में कुल 73.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 92.96 फीसदी प्राइवेट छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। दसवीं कक्षा में कुल 76.26  फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 70.56 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
09:32 PM, 17-Jun-2022

HBSE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

हरियाणा बोर्ड की ओर की राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में किया गया था। परीक्षा एक पाली में सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। इस परीक्षा में करीब 3.25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। 
विज्ञापन
05:09 PM, 17-Jun-2022

HBSE Result 2022: कितने छात्र हुए  सफल

डा. जगबीर सिंह ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में 3 लाख 26 हजार 487 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 2 लाख 38 हजार 932 बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा में 1 लाख 76 हजार 168 लड़कों में से 1 लाख 24 हजार 303 पास हुए हैं। इसी प्रकार 1 लाख 50 हजार 319 छात्राओं में से 1 लाख 14 हजार 629 पास हुई।
04:55 PM, 17-Jun-2022

Sarkari Result: कब हुई थी परीक्षा?

हरियाणा बोर्ड की ओर की राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में किया गया था। परीक्षा एक पाली में सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
04:37 PM, 17-Jun-2022

Haryana Board Result: कैसा रहा परिणाम

यहां पढ़ें परीक्षा परिणाम का पूरा अपडेट- Haryana Board Result

 
04:28 PM, 17-Jun-2022

hbse result: रोल नंबर का प्रयोग करना होगा

परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:22 PM, 17-Jun-2022

HBSE 10th Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  bseh.org.in पर जाकर थोड़ी देर से चेक कर सकेंगे। 

 
04:21 PM, 17-Jun-2022

HBSE Result 2022: प्रेस कांफ्रेंस से जारी हुए परिणाम

हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम की घोषणा HBSE के चेयरमैन जगबीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की है। 
04:07 PM, 17-Jun-2022

Haryana Board 10th Result Live: हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट घोषित, जानें टॉपर्स और क्या रहा सफलता प्रतिशत

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी (HBSE) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज दोपहर 3 बजे ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed