फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CGBSE Result 2023 Live: विधि भोसले ने 12वीं तो राहुल यादव ने 10वीं में किया टॉप, जानें कौन-कौन रहे टॉपर

Wed, 10 May 2023 02:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 02:13 PM IST
खास बातें

Chhattisgarh CGBSE Class 10th 12th Results 2023 Live News in Hindi: सीजीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी होने वाले हैं। बोर्ड आधिकारिक रिजल्ट आज जारी करने वाला है। 10वीं में जहां 3 लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है। वहीं बारहवीं में 3 लाख 27,935 छात्र-छात्राएं  शामिल हुए हैं। 31 मार्च को बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो गई थी। 

विज्ञापन
CGBSE Board Result 2023 Live Chhattisgarh CG Board Class 10th 12th Result to Declare at cgbse.nic.in
Chhattisgarh CGBSE Class 10th 12th Results 2023 Live - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

02:12 PM, 10-May-2023

CGBSE Topper List

रैंक जिले का नाम नाम नंबर प्रतिशत (%)
1 रायगढ़  विधि भोसले 491 98.20
2 जांजगीर-चांपा विवेक अग्रवाल 487 97.40
3 रितेश कुमार दुर्ग 484 9.80
4 न्यासा देवांगन रायपुर 483 96.60
4 रेशम खत्री रायपुर 483 96.60
4 संस्कार देवांगन सक्ती 483 96.60
5 दिव्या झलमला 482 96.40
02:11 PM, 10-May-2023

Chhattisgarh CGBSE Class 10th 12th Results 2023

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CGBSE Result 2023) बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 75.36 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 83.64 फीसदी है। 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ के अभिनव वीएचएस स्कूल पुसौर की छात्रा विधि भोसले ने टॉप किया है। उसे 500 में से 491 (98.20 प्रतिशत) नंबर मिले हैं।  
विज्ञापन
12:38 PM, 10-May-2023

cg board result topper

छत्तीसगढ़ में राहुल यादव ने दसवीं परीक्षा में 98.83 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश में दूसरा स्थान सिकंदर यादव को प्राप्त हुआ है। सिकंदर ने परीक्षा में 98.67 अंक प्राप्त किए हैं। यह दोनों ही छात्र जसपुर के रहने वाले हैं।
12:36 PM, 10-May-2023
10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 75.05 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। रायगढ़ की विधि भोसले ने 12वीं में टॉप किया है। वहीं 10वीं की परीक्षा में राहुल यादव टॉपर बने हैं। 
12:07 PM, 10-May-2023
 छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी
12:05 PM, 10-May-2023

Chhattisgarh CGBSE Class 10th 12th Results 2023

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी थी। शिक्षा मंत्री का ट्वीट- प्यारे विद्यार्थियों, आप सभी की हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। परीक्षा में आप लोगों ने अपना शत-प्रतिशत दिया है। परीक्षा परिणाम की चिंता किये बगैर अपने अगले लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 10-May-2023

cgbse board result date 2023

सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए ऑनलाइन सीजीबीएसई रिजल्ट 2023 अंतरिम होगा और छात्रों को परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करना होगा।
 
11:53 AM, 10-May-2023

chhattisgarh 10th 12th board result

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के परिणाम अब से कुछ देर में जारी होने वाले हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 
11:51 AM, 10-May-2023

CGBSE Class 10th Board Exam 2023

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार, दो मार्च से शुरू हुई थी। इससे पहले एक मार्च से कक्षा 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थी। 
11:47 AM, 10-May-2023

Chhattisgarh Board 10-12 Result  

बुधवार को मेरिट लिस्ट के साथ 10वीं-12वीं कक्षाओं के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार साढ़े 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके लिए प्रदेश में 2 हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 10वीं में जहां 3 लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है। वहीं बारहवीं में 3 लाख 27,935 छात्र-छात्राएं  शामिल हुए हैं। 31 मार्च को बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो गई थी। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed