11:01 PM, 15-Feb-2022
सीटेट 2021 परिणाम: विशेष क्यूआर कोड से होता है वेरीफिकेशन
सीबीएसई द्वारा डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए जाने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर इनकी सूचना और लॉग इन डिटेल भेजी जाती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीटेट मार्कशीट और प्रमाण-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड बनाया जाता है। इस कोड को डिजिलॉकर मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से स्कैन करके सर्टिफाइड और वेरीफाई किया जा सकता है।
09:56 PM, 15-Feb-2022
CTET 2021 Live: नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड होंगे सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (CTET) सीटेट या सीटीईटी के सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है।
08:57 PM, 15-Feb-2022
CTET Result live: निशुल्क बनाए आईडी
नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आईडी बनाना पूरी तरह से निशुल्क है। नैड पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी देख और उपयोग कर सकते हैं।
07:49 PM, 15-Feb-2022
सीटीईटी परिणाम: क्या है नैड और कैसे बनाएं नि:शुल्क आईडी?
केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए एकेडमिक अवॉर्ड्स और दस्तावेजों के लिए नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स को डिजिटलाइजेशन के जरिये सुरक्षित रखा जाता है।
07:17 PM, 15-Feb-2022
CTET Result: सीटेट स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी
नियुक्तियों के दौरान कई अभ्यर्थियों द्वारा सर्टिफिकेट में जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। लेकिन नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में सुरक्षित किए गए दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
06:17 PM, 15-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट : CTET Results इतने अंक लाना जरूरी
सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं।
06:00 PM, 15-Feb-2022
Sarkari Result 2022: CBSE CTET Result Final Answer Key Soon
सीटेट रिजल्ट से पहले सीटीईटी की फाइनल आंसर की भी ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार होता है।
05:50 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Result 2022: यहां देख सकेंगे स्कोर कार्ड
सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in आदि पर विजिट कर सकते हैं।
05:47 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Result: सीटीईटी परिणाम 2021 जल्द होंगे जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है।
05:10 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Results 2022: सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उपलब्ध
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उम्मीदवारों के अभ्यास के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार आवश्यकतानुसार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X