फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE 10th Supplementary Result 2025 LIVE: 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 48.68% बच्चे पास, जारी हुए नतीजे

Tue, 05 Aug 2025 04:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 05 Aug 2025 04:46 PM IST
खास बातें

CBSE Board Class 10 Compartment Result 2025 Date LIVE Updates in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम के मुताबिक, कुल 48.68% बच्चों ने परीक्षा पास की है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

सीबीएसई ने यह परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की थी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए रखी गई थी जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में फेल हो गए थे।

विज्ञापन
CBSE Class 10th Supplementary Result OUT Live Pass Percentage Hits 48.68%, Check score at results.cbse.nic.in
CBSE Class 10th Supplementary Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:44 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले results.cbse.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Secondary School Examination (Class X) (Supplementary) Results 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
  • "Submit" पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करके सेव कर लें।
04:41 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result 2025: जुलाई में हुई थी परीक्ष

10वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू हुई थी और 22 जुलाई तक चली थी। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू हुई थी और 1:30 बजे तक चली थी।
विज्ञापन
04:22 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result: छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। 51.04 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की, जबकि 47.41 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है।
04:20 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result: इतने छात्रों ने पास की परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 1,43,648 छात्रों में से 1,38,898 उपस्थित हुए और 67,620 पास हुए।
04:18 PM, 05-Aug-2025

CBSE Class 10th Supplementary Result OUT: 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 48.68% बच्चे पास

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 48.68% बच्चों ने परीक्षा पास की है।
12:39 PM, 05-Aug-2025

CBSE Class 10th Compartment Result 2025: डिजिटल मार्कशीट के लिए यह भी करें इस्तेमाल

  • DigiLocker एप
  • UMANG एप
छात्र अपने स्कूल से प्राप्त 6 अंकों के कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:27 AM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Compartment Result: 15 जुलाई से 22 जुलाई तक हुई परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की गईं।
10:39 AM, 05-Aug-2025

CBSE Class 10th Supplementary Result 2025: ऐसे स्टेप-बाय-स्टेप चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब “Class 10 School Supplementary Examination Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • PDF में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
09:44 AM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Exam Results: कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होने पर क्या होगा?

अगर छात्र CBSE 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 पास नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें उसी विषय की परीक्षा अगले वर्ष दोबारा देनी होगी। यानी, असफल होने की स्थिति में छात्र को अगले साल फिर से उसी विषय की मुख्य परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
09:13 AM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Compartment Result 2025: ऐसे मिलेगी मार्कशीट

जैसे ही सीबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होगा, उत्तीर्ण घोषित किए गए छात्रों की मूल अंकपत्र DigiLocker पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, पुनः परीक्षा के लिए जारी की गई अलग मार्कशीट भी सीबीएसईद्वारा जारी की जाएगी, जिसे छात्र अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed