फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Result Date: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, पिछले साल 13 मई को हुआ था जारी; पढ़ें ताजा अपेडट

Sun, 11 May 2025 08:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 11 May 2025 08:56 AM IST
खास बातें

CBSE Class 10th 12th Result 2025 Date Time: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए 42 लाख से अधिक छात्र और उनके अभिभावक अब परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने मार्क्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकेंगे।

इसी बीच, सीबीएसई ने एक जरूरी चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने बताया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि रिजल्ट दो हिस्सों में जारी होगा और डिजिलॉकर एक्सेस कोड के लिए "नई प्रक्रिया" अपनाई जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी है और छात्रों से आग्रह किया है कि ऐसे किसी भी भ्रामक जानकारी से सावधान रहें।

हम आपको सीबीएसई परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी और अपडेट समय-समय पर प्रदान करते रहेंगे, ताकि आप किसी भी अफवाह से बच सकें।

विज्ञापन
CBSE Board Result 2025 Live Class 10th 12th Result Date cbse.gov.in CBSE Board Exam 10th Ka Result Kab Aaega
CBSE Board Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

09:07 PM, 10-May-2025
सीबीएसई ने हाल ही में सभी संबद्ध स्कूलों को रिजल्ट के लिए एक्सेस कोड जारी किया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि परिणाम प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पिछले वर्ष की बात करें, तो 2024 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से चेक करते रहें। हम यहां आपको सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी और अपडेट समय-समय पर उपलब्ध कराते रहेंगे।
05:53 PM, 10-May-2025

CBSE Result 2025: स्कोरकार्ड पर मौजूद जानकारियां

सीबीएसई द्वारा जारी किए जाने वाले कक्षा 10 और 12 के स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। इसमें बोर्ड का नाम, परिणाम का शीर्षक, छात्र का रोल नंबर, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, अध्ययन किए गए विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, विषय कोड, ग्रेड और योग्यता स्थिति (पास/फेल) स्पष्ट रूप से दर्ज होती है। 
विज्ञापन
05:43 PM, 10-May-2025

CBSE Result 2025: जानें पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 22,38,827 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.60% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 94.75% और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.71% दर्ज किया गया। वहीं, कक्षा 12 में कुल 16,21,224 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 87.98% छात्र सफल हुए। इस वर्ग में लड़कों ने 91.52% और लड़कियों ने 85.12% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया।
05:22 PM, 10-May-2025

CBSE Board Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और एक नया खाता बनाएं या पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • ऐप में "CBSE Class 10/12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप सेव या स्क्रीनशॉट के रूप में सुरक्षित भी कर सकते हैं।
04:11 PM, 10-May-2025

CBSE Result 2025: यहां कर सकेंगे रिजल्ट चेक

सीबीएसई कक्षा 10वीं और12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
03:09 PM, 10-May-2025

CBSE Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की बढ़ी बेसब्री

यूपी, एमपी और बिहार सहित कई अन्य बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बीच सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। 42 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 PM, 10-May-2025

CBSE Result 2025: 2026 से वर्ष में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की दो बार होने वाली परीक्षाओं का ड्राफ्ट जारी कर चुका है। 2026 में होने वाली 10वीं की परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 5 मई 2026 से 20 मई 2026 तक चलेगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा अब नहीं होगी। जो छात्र पहले राउंड (सभी पेपर या कुछ पेपर) को क्लियर नहीं कर पाएंगे, उनके लिए मई में दूसरे बोर्ड एग्जाम में अपीयर होने का मौका रहेगा।
02:29 PM, 10-May-2025

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई ने स्कूलों को दिया एक्सेस कोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने की अंतिम तैयारी में जुटा हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट चेक करने के लिए स्कूलों को डिजिलॉकर के 6 डिजिट एक्सेस कोड भेज दिए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
02:05 PM, 10-May-2025

CBSE Result 2025 Update: रिजल्ट देखने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।
01:37 PM, 10-May-2025

cbse 12th result 2025 date: सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा वे छात्र दे सकते हैं जो कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं। यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई महीने में आयोजित की जाती है और इसकी तिथि बोर्ड परिणामों के साथ ही घोषित की जा सकती है।  हालांकि, अगले वर्ष से कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था समाप्त की जा सकती है, क्योंकि बोर्ड साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed