फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Board Exam Dates 2026 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, जानें बाकी बोर्ड्स पर ताजा अपडेट

Thu, 06 Nov 2025 05:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 05:30 PM IST
खास बातें

UP Board, Bihar Board, CBSE, ICSE Date Sheet 2026 Updates Live: एमपी, महाराष्ट्र, केरल और सीबीएसई के बाद अब यूपी बोर्ड ने भी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड ने 5 नवंबर को डेटशीट जारी की है। वहीं, सीबीएसई बोर्ड ने 30 अक्तूबर को बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया था।  इसके अलावा महाराष्ट्र, मेघालय, केरल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य बोर्डों ने भी वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
Board Exam Dates 2026 Updates Live; UP Board Date Sheet out, Check latest news on Bihar Board, ICSE
यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

लाइव अपडेट

05:29 PM, 06-Nov-2025

CISCE, ICSE Date Sheet 2026: सीआईएससीई की डेटशीट पर क्या है अपडेट?

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने पिछले वर्ष 26 नवंबर को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट अगले सप्ताह जारी हो सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इसपर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
04:34 PM, 06-Nov-2025

Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड की डेटशीट का इंतजार

सीबीएसई, यूपी बोर्ड की डेटशीट जारी होने के बाद अब बिहार बोर्ड के छात्रों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। पिछले वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दिसंबर में डेटशीट जारी की थी।
विज्ञापन
03:14 PM, 06-Nov-2025

UP Board: शैक्षिक सत्र 2025-26 के आंकड़ों पर एक नजर

जेंडर कक्षा 9 कक्षा 10 कक्षा 11 कक्षा 12
पुरुष 14,11,298 14,38,682 11,29,007 13,03,012
महिला 13,25,911 13,12,263 10,79,918 11,76,340
योग 27,37,209 27,50,945 22,08,925 24,79,352
02:53 PM, 06-Nov-2025

UP Board: 10वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा तिथियां

हाईस्कूल की मुख्य परीक्षाओं के बीच में सिर्फ एक-एक दिन का गैप है। अंग्रेजी की परीक्षा 23 फरवरी को होगी। इसके एक दिन बाद यानी 25 फरवरी को विज्ञान की परीक्षा होगी और विज्ञान के एक दिन बाद, यानी 27 फरवरी को गणित की परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के मुख्य विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं: 
  • 18 फरवरी - हिन्दी
  • 19 फरवरी - कंप्यूटर
  • 20 फरवरी - सामाजिक विज्ञान
  • 21 फरवरी - गृहविज्ञान
  • 23 फरवरी - अंग्रेजी
  • 25 फरवरी - विज्ञान
  • 27 फरवरी - गणित
  • 28 फरवरी - संस्कृत
  • 07 मार्च - वाणिज्य
  • 09 मार्च - उर्दू
  • 10 मार्च - चित्रकला
  • 12 मार्च - कृषि
नीचे विस्तृत डेटशीट भी उपलब्ध है।
02:01 PM, 06-Nov-2025

UP Board Time Table 2026: इस बार 52 लाख परीक्षार्थी देखें परीक्षा

2026 में कुल परीक्षार्थी 52,30,297 हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2025 की तुलना में 2026 की परीक्षा में कुल 2,06,877 कम विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। 
 
परीक्षा बालक बालिकाएं कुल परीक्षार्थी
हाईस्कूल 14,38,682 13,12,263 27,50,945
इंटरमीडिएट 13,03,012 11,76,340 24,79,352
कुल 27,41,694 24,88,603 52,30,297
01:57 PM, 06-Nov-2025

UP Board 12th Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट

तिथि पहली पाली (सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक) दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
18 फरवरी 2026 सामान्य हिन्दी हिन्दी
19 फरवरी 2026 काष्ठ शिल्य, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण (हिन्दी एवं अंग्रेजी), मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेंटेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी / आईटीईएस, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I के लिये) नागरिक शास्त्र
20 फरवरी 2026 संस्कृत, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) षष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये) अंग्रेजी
21 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, रेडियो एवं टेलीविजन, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - द्वितीय प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) इतिहास
23 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना, बेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - तृतीय प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) जीव विज्ञान, गणित
24 फरवरी 2026 कृषि शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) अर्थशास्त्र
25 फरवरी 2026 संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र
26 फरवरी 2026 कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि जन्तु विज्ञान अष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) भूगोल
27 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना, बेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - चतुर्थ प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
28 फरवरी 2026 कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला
07 मार्च 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना, बेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - पंचम प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) मानवविज्ञान
09 मार्च 2026 उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
10 मार्च 2026 सामान्य आधारिक विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिये), कृषि गणित एवं प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग), गृहविज्ञान
11 मार्च 2026 लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग), एनसीसी पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कम्प्यूटर
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 06-Nov-2025

UP Board 10th Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट

तिथि पहली पाली (सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक) दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
18 फरवरी 2026 हिन्दी प्रारम्भिक हिन्दी
19 फरवरी 2026 कम्प्यूटर सिलाई
20 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान -
21 फरवरी 2026 गृहविज्ञान -
23 फरवरी 2026 अंग्रेजी इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
24 फरवरी 2026 एनसीसी मानव विज्ञान
25 फरवरी 2026 विज्ञान -
26 फरवरी 2026 गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली -
27 फरवरी 2026 गणित -
28 फरवरी 2026 संस्कृत संगीत वादन
07 मार्च 2026 वाणिज्य -
09 मार्च 2026 उर्दू -
10 मार्च 2026 चित्रकला, रंजन कला -
11 मार्च 2026 संगीत गायन पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कृषि -
12:01 PM, 06-Nov-2025

TNDGE Board Exam 2026 Date: टीएन एसएसएलसी परीक्षा 11 मार्च से

तमिलनाडु के सामान्य शिक्षा निदेशालय (Directorate of Government Examinations, Tamil Nadu) ने टीएन एसएसएलसी और +2 परीक्षाओं का समय सारिणी 2026 जारी कर दी है।

टीएन एसएसएलसी (10वीं) परीक्षा 11 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि +2 (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार अपनी तैयारी इसी समय सारिणी के अनुसार कर सकते हैं।
10:44 AM, 06-Nov-2025

Maharashtra Board Exam 2026: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, HSC परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक और SSC परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
07:52 PM, 05-Nov-2025

Board Exam Dates 2026: अब तक इन बोर्डों ने जारी की डेटशीट

  • यूपी बोर्ड
  • सीबीएसई बोर्ड
  • महाराष्ट्र बोर्ड
  • मेघालय बोर्ड
  • केरल बोर्ड
  • मध्य प्रदेश बोर्ड
  • मिजोरम बोर्ड
  • असम बोर्ड
  • तमिलनाडु बोर्ड
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed