फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board Result 2026 Live: पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट, उसके बाद घोषित होगा 10वीं का परिणाम; पढ़ें ताजा अपडेट

Sat, 21 Mar 2026 03:26 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 21 Mar 2026 03:26 PM IST
खास बातें

BSEB Bihar Board Class 10th 12th result kab Ayega Live Updates in Hindi: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। छात्रों और अभिभावकों में भी रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड के अधिकारी अब परिणामों के संकलन और सत्यापन के अंतिम चरण में हैं। हालांकि, बोर्ड ने कोई आधिकारिक तिथि जारी नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि परिणाम अगले कुछ दिनों में, संभवतः मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं।

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि अमर उजाला की वेबसाइट पर बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण कर लें।

बिहार बोर्ड के छात्र यहां पंजीकरण करें...
 

विज्ञापन
Bihar Board Result 2026 Date Live BSEB Class 10th 12th result date time official link notification
Bihar Board Result 2026 Live Updates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:24 PM, 21-Mar-2026

Bihar Board Result: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

घोषणा होने के बाद विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • अब विभिन्न बोर्डों की लिस्ट में बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब अपनी कक्षा चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
02:24 PM, 21-Mar-2026

Bihar Board 10th 12th Result 2026: कब जारी होंगे नतीजे?

पिछले रुझानों के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं का जल्द घोषित होने की संभावना है। 2025 में, कक्षा 12वीं के परिणाम 25 मार्च को जारी किए गए थे। इस वर्ष भी उम्मीद लगाई जा रही है कि बीएसईबी लगभग इसी समय नतीजे घोषित करेगा। वहीं, बोर्ड ने पिछले वर्ष कक्षा 10वीं का रिजल्ट मार्च के अंत में जारी किया था।
विज्ञापन
12:49 PM, 21-Mar-2026

Bihar Board Result 2026: मार्च के अंत तक जारी होगा रिजल्ट

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को कहा कि कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) और कक्षा 10 (मैट्रिक) के परिणाम मार्च के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने पुष्टि की कि इंटरमीडिएट के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे, उसके बाद मैट्रिक के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
05:36 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board Result 2026: पंजीकरण कर लें छात्र

विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलेगी। बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर देखने के लिए विद्यार्थी पंजीकरण कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

 
04:49 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board Result Time: मार्च के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे नतीजे

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, परिणाम घोषित करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पहले इंटर के नतीजे घोषित किए जाएंगे और उसके बाद मार्च के अंत तक 10वीं के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
04:43 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board Result 2026: मार्च के अंत तक रिजल्ट आने की उम्मीद

पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्च के अंत तक 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक सटीक तिथियों का एलान नहीं किया गया है, लेकिन नतीजों के जल्द जारी होने के उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:29 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: पिछले वर्षों में 10वीं का रिजल्ट कब-कब जारी हुआ?

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 29 मार्च, 2025
2024 31 मार्च, 2024
2023 31 मार्च, 2023
2022 31 मार्च, 2022
 
04:19 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board 12th result 2026: पिछले वर्षों में 12वीं का रिजल्ट कब-कब जारी हुआ?

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 29 मार्च, 2025
2024 31 मार्च, 2024
2023 31 मार्च, 2023
2022 31 मार्च, 2022
04:08 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board Result time: करीब 28 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन कुल 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई।
04:07 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board Result 2026: कब हुईं थीं परीक्षाएं?

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed