Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित, अमर उजाला पर देखें अपना परिणाम
{"_id":"67e0c00dec6fbe1f7c0555d7","slug":"bihar-board-class-12th-result-2025-live-bseb-12th-inter-result-kab-aayega-date-news-in-hindi-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित, अमर उजाला पर देखें अपना परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 25 Mar 2025 02:23 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:23 PM IST
खास बातें
Bihar Board Class 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1:15 बजे जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:21 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board Topper List 2025: तीनों संकाय की टॉपर सूची
विज्ञान संकाय| रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रिया जायसवाल | पश्चिम चंपारण | 484 | 96.8% |
| 2 | आकाश कुमार | अरवल | 480 | 96% |
| 3 | रवि कुमार | पटना | 478 | 95.6% |
कला संकाय
| रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अंकिता कुमार | वैशाली | 473 | 94.6% |
| 1 | शाकिब शाह | बक्सर | 473 | 94.6% |
| 2 | अनुष्का कुमारी | मुजफ्फरपुर | 471 | 94.2% |
| 2 | रुकैया फातिमा | बेगूसराय | 471 | 94.2% |
| 3 | आरती कुमार | सारण | 470 | 94% |
| 3 | सानिया कुमारी | सोनपुर | 470 | 94% |
| 3 | अंकित कुमार | गया | 470 | 94% |
वाणिज्य
| रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रौशनी कुमारी | वैशाली | 475 | 95% |
| 2 | अंतरा खुशी | औरंगाबाद | 473 | 94.6% |
| 3 | सृष्टि कुमारी | मधुबनी | 471 | 94.2% |
| 3 | निशांत राज | लउरिया | 471 | 94.2% |
01:46 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक, 94.77% रहा है। कला संकाय के इंटर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 82.75 रहा।
विज्ञापन
11:07 AM, 25-Mar-2025
BSEB 12th Result 2025: टॉपर्स के लिए इस बार दोगुना पुरस्कार
| रैंक | 2024 की पुरस्कार राशि | 2025 की पुरस्कार राशि |
| 1st | 1 लाख रुपये | 2 लाख रुपये |
| 2nd | 75 हजार रुपये | 1.5 लाख रुपये |
| 3rd | 50 हजार रुपये | 1 लाख रुपये |
| 4th - 10th (10वीं क्लास) | 30 हजार रुपये | 30 हजार रुपये |
10:41 AM, 25-Mar-2025
Bihar board class 12 result 2025: अमर उजाला में देखें सबसे पहले नतीजे
परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
10:38 AM, 25-Mar-2025
Bihar Board Result 2025 Date: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे शेष
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे।
10:28 AM, 25-Mar-2025
BSEB 12th Result 2025 Check Online: 12वीं टॉपर सूची भी होगी जारी
परिणाम के साथ ही बोर्ड बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर सूची भी जारी करेगा और छात्रों को बीएसईबी टॉपर पुरस्कार प्रदान करेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जिनमें लगभग 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 AM, 25-Mar-2025
Bihar Board Inter Result 2025: स्कोरकार्ड में इन विवरण का उल्लेख
बिहार बोर्ड कक्षा 12 के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे विवरण शामिल होंगे। इसमें स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य, कला), विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल प्राप्त अंक, कुल अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति या डिवीजन का भी उल्लेख होगा।
09:58 AM, 25-Mar-2025
Bihar Board 12 Result 2025: बीएसईबी सुपर 50 मुफ्त कोचिंग के लिए इस दिन तक करें पंजीकरण
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी करने के इच्छुक छात्रों को बीएसईबी कोचिंग देता है। इच्छुक एवं योग्य छात्र 26 मार्च 2025 तक बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/6d2Y84h3oc
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 19, 2025
09:31 AM, 25-Mar-2025
Bihar Board Result 2025: पिछले छ वर्षों का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के परिणाम कुछ ही घंटों में घोषित हो जाएंगे। बोर्ड परिणामों के साथ कुल पास प्रतिशत की घोषणा भी करता है। यहां पिछले छह वर्षों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत बताया गया है:- 2024: 87.21%
- 2023: 83.73%
- 2022: 80.15%
- 2021: 78.04%
- 2020: 80.59%
- 2019: 79.76%
09:16 AM, 25-Mar-2025
कमेंट
कमेंट X