CJP Parliament March Live: 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, IPS भी शामिल; वीडियो से होगी हमलावरों की पहचान
Sonam Wangchuk Hunger Strike Live News Updates in Hindi: शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कॉन्स्टेबल से लेकर आईपीएस तक घायल
#WATCH | Delhi | A police official injured during the clash between police and CJP protestors, says, "We were on duty at Janpath, in front of the Claridges Hotel. A large number of protesters had gathered there...Suddenly, stones started raining down from both sides. The police… pic.twitter.com/Do1gZldnqo
— ANI (@ANI) July 20, 2026
झड़प में डीसीपी घायल हो गए।
CJP Protest march | DCP North Raja Banthia sustained injuries during the clash between Police and CJP protesters in Delhi, earlier today.
— ANI (@ANI) July 20, 2026
(Source: Delhi Police) pic.twitter.com/6w7i724wZO
118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल
During today's violent protests, more than 118 police personnel from Delhi Police and Central Police Forces, including Special Commissioner, Joint Commissioner, Additional Commissioner, and Deputy Commissioner rank officers deployed on duty, sustained injuries.
— ANI (@ANI) July 20, 2026
Delhi Police… pic.twitter.com/DF5re1OtK2
सरदार पटेल विद्यालय ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का लिया फैसला
50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
सोमवार को हुई हिंसा में 50 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक कर्मी घायल हुए, जिनमें लगभग 10 आईपीएस और डीएएनआईपीएस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस हिंसा के संबंध में कई मामले दर्ज कर रही है। पुलिस ने आज विभिन्न स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों व हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य व्यक्तियों की पहचान करेगी।
सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल जारी रखी
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को घोषणा की कि वे अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के "संसद चलो" मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ने उन्हें तब तक भूख हड़ताल जारी रखने के लिए प्रेरित किया है जब तक कि युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें अस्पताल से ही उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती। सफदरजंग अस्पताल से जारी एक बयान में वांगचुक ने कहा, "शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस क्रूरता से व्यवहार किया जा रहा है, उसे देखकर मैंने फैसला किया है कि मैं तब तक अपनी भूख हड़ताल जारी रखूंगा जब तक कि युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या मुझे यहां अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती।"
सीजेपी को विरोध स्थल से हटाया गया
पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को विरोध स्थल से हटा दिया है। संसद मार्च को आंसू गैस व लाठीचार्ज से रोका गया था। प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर फिर जमा हुए, नेता ने डटे रहने की बात कही। सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का मंच भी हटा दिया गया।
अफवाहों को न फैलाएं: दिल्ली पुलिस
सीपी/पीआरओ राजीव रंजन ने कहा, जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहों, गलत जानकारी या बिना पुष्टि वाली सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।'
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की
अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस के रवैये की आलोचना की। उन्होंने लाठीचार्ज, आंसू गैस और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों से दुर्व्यवहार का उल्लेख किया। यादव ने कहा कि सरकार युवाओं की बड़ी संख्या का अनुमान नहीं लगा पाई, जो उसकी विफलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वर्षों से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। यही गुस्सा अब दिख रहा है।