Uttarkashi Tunnel Rescue Live: अब 86 से 90 मीटर का सफर है बाकी, 30 नवंबर तक मिल सकती है अच्छी खबर
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation News Today Live: दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 15वां दिन है। हैदराबाद से प्लाज्मा कटर लाया गया है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने भी फंसे मजदूरों तक लैंडलाइन की सुविधा दे दी है।यहां पढ़ें हर पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अभी तक 24 मीटर ड्रिलिंग हो पाई
कुल 86 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग होनी है। अभी तक 24 मीटर ड्रिलिंग हो पाई है। इस हिसाब से सुरंग के अंदर फंसे मजदूर 62 मीटर दूरी पर हैं।सिलक्यारा में छाए बादल, बारिश के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले में गर्जन के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। सिलक्यारा में भी रविवार को ही बादल छा गए। बारिश के आसार बन गए। माना जा रहा कि अगर ज्यादा बारिश हुई तो इससे ऑपरेशन सिलक्यारा में भी व्यवधान आ सकता है, क्योंकि टनल के भीतर का काम तो आसानी से चलता रहेगा, लेकिन टनल के ऊपरी हिस्से पर ड्रिल में परेशानी पेश आ सकती है।
सिलक्यारा में की गई प्रेस ब्रीफिंग
अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 19.2 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है।
मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए भारतीय सेना की इंजीनियर रेजिमेंट को बुलाया गया
सिल्कयारा सुरंग में मैनुअल ड्रिलिंग के लिए भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के एक इंजीनियर समूह (मद्रास सैपर्स) की एक इकाई को बुलाया गया है। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए इंजीनियर रेजिमेंट के 30 जवान मौके पर पहुंच गए हैं। मैनुअल ड्रिलिंग के लिए भारतीय सेना नागरिकों के साथ मिलकर सुरंग के अंदर रैट बोरिंग करेगी। एक अधिकारी ने बताया मैन्युअल ड्रिलिंग करने के लिए भारतीय सेना नागरिकों के साथ मिलकर हथौड़े और छेनी जैसे हथियारों से सुरंग के अंदर के मलबे को खोदेगी और फिर पाइप को पाइप के अंदर बने प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाया जाएगा। सुरंग के अंदर 41 लोग सुरक्षित और स्थिर हैं। प्लाज्मा कटर पहुंचा और पाइप लाइन में फंसी मशीन को काटना शुरू किया।20 मीटर हो चुकी ड्रिलिंग
पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि वर्टिकल ड्रिलिंग एक हो रही है। 20 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है। अभी 66 मीटर ड्रिलिंग और बाकी है।पहाड़ी पर पहुंचे वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंचे, जहां फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। अब तक 15 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है।फंस गई थी बरमा मशीन
एनडीएमए के सदस्य, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि कल बरमा मशीन फंस गई थी, ब्लेड टूट गए थे, इसलिए मैन्युअल कटिंग करनी पड़ी और उसके लिए उपकरण बाहर से लाना पड़ा। एयरफोर्स और इंडिगो की चार्टर फ्लाइट के जरिए तीनों उपकरण वहां पहुंच गए हैं। पहले हमें चार से पांच मीटर प्रति घंटे की स्पीड मिल रही थी, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा।#WATCH | Silkyara tunnel rescue operation | Member of the NDMA, Lt General Syed Ata Hasnain (Retd.) says, "...Yesterday the auger machine was stuck, the blades broke done so manual cutting had to be done and for that, the equipment had to come from outside...Through the Airforce… pic.twitter.com/lz4j6Sml0U
— ANI (@ANI) November 26, 2023
चार ब्लास्ट कर 10 मीटर का कार्य किया गया पूरा
अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि ड्रिफ्ट टनल बनाने के विकल्प पर भी कार्य शुरू किया गया है। ड्रिफ्ट टनल का डिजाइन तय कर फ्रेम के फेब्रिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। THDC ने भी बड़कोट साइड से टनल का निर्माण शुरू कर दिया है, जिसमें अब तक चार ब्लास्ट कर 10 मीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ब्लास्टिंग में विशेष सावधानी बरती जा रही हैं। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.