फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में 449 सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे यात्री, सरकार ने यात्रा टालने की दी सलाह

Wed, 12 Jul 2023 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jul 2023 08:03 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Weather Live News: मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Live Update Imd Issue Red Alert Heavy Rain Continues in Dehradun Weather News in Hindi
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:02 PM, 12-Jul-2023

रुड़की देहात में 30 से अधिक मकानों को नुकसान

रुड़की देहात क्षेत्र में 30 से अधिक मकानों को नुकसान हुआ है। वहीं, छह की छत गिर गई। उधर, लक्सर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। सड़कें भी जलमग्न नजर आईं। सोलानी नदी पर बना तटबंध भी दो स्थानों पर टूट गया है। इसके चलते 24 गांवों में बाढ़ से हालात हैं। 
07:57 PM, 12-Jul-2023

प्रदेश में 449 सड़कें बंद, सरकार ने यात्रा टालने की दी सलाह

प्रदेश में बारिश के चलते बुधवार को 449 सड़कें बंद रहीं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा पर निकले लोग और तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल है। सैकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है। इधर, सरकार ने लोगों से भारी बारिश में पहाड़ों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
06:28 PM, 12-Jul-2023

पानी से भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

सुल्तानपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर एक आठ साल के मासूम की मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

भारी बारिश के चलते खेत, तालाब, गड्ढे सभी पानी से लबालब हो रहे हैं। बुधवार को सुल्तानपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी सुभान अली का आठ साल का बेटा अर्सलान कुछ बच्चों के साथ बारिश में नहा रहा था। नहाते समय बच्चे रास्ते में इधर-उधर दौड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास मिट्टी की खोदाई होने से एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। बच्चे बारिश में नहाते हुए गड्ढे के किनारे पहुंच गए। इस दौरान अर्सलान का पैर फिसलकर गड्ढे में गिर गया।

अर्सलान के साथ नहा रहे बच्चों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे में उसकी तलाश की। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान ताहिर हसन ने बताया कि करीब तीन घंटे के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। उधर, सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
05:42 PM, 12-Jul-2023

त्यूणी में पत्थर और मलबा गिरने से चार वाहन क्षतिग्रस्त 

विकासनगर के त्यूणी के मोरी टैक्सी स्टैंड व चांदनी पुल के पास पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में दो ट्रक, एक जेसीबी व एक सवारी जीप क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि वाहनों के आस-पास किसी व्यक्ति के नहीं होने से जान-माल की हानि नहीं हुई।
05:37 PM, 12-Jul-2023

बदरीनाथ हाईवे पर उमड़ा कांवड़ियों का हुजूम

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर बुधवार को बारिश के बीच मुनी की रेती कैलाश गेट में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान वहां जाम की स्थिति बन गई। 
02:56 PM, 12-Jul-2023

उत्तरकाशी में यात्रा मार्ग पर नया ट्रैफिक प्लान जारी

उत्तरकाशी पुलिस ने गत चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने पत्रकारों से वार्ता में ट्रैफिक प्लान में हुए बदलाव की जानकारी दी। गंगोत्री से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को शाम पांच बजे तक ही भेजा जाएगा। जबकि, उत्तरकाशी से गंगोत्री जाने वाले वाहनों को शाम साढ़े छह बजे के बाद भटवाड़ी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह हर्षिल से उत्तरकाशी आने वाले वालों को छह बजे तक ही भेजा जाएगा। जबकि भटवाड़ी से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को शाम 7 बजे तक ही जाने की अनुमति होगी। एसपी ने सभी तीर्थयात्रियों से मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा प्लान तैयार करने और भारी बारिश के बीच अनावश्यक जोखिम नहीं लेने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 PM, 12-Jul-2023

आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे राज्यपाल

भारी बारिश के बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह बुधवार दोपहर अचानक सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्हें अचानक वहां देख अफसरों में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली।
01:45 PM, 12-Jul-2023

खानपुर में आई बाढ़

रुड़की में शहर से लेकर देहात तक बारिश ने तबाही मचा दी है। खानपुर क्षेत्र में बाढ़ आने से खेत तबाह हो गए। वहीं, पूरे शहर में बाणगंगा का पानी भर गया। क्षेत्र के शाहपुर गांव के जंगल में अपनी जमीन पर रखवाली कर रहा परिवार बाढ़ में फंस गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही वहां फंसी महिला को बाहर निकाला।
01:36 PM, 12-Jul-2023

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद

भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे हेल्गुगाड के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। जिसके चलते भटवाड़ी और गंगनानी में वाहनों को रोका गया है। 
01:34 PM, 12-Jul-2023

पौड़ी के इगारा गांव में अतिवृष्टि से नदी में तब्दील हुए खेत

पौड़ी जिले के जहरीखाल ब्लॉक की सतपुली तहसील के इगारा गांव में भारी बारिश अतिवृष्टि से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय निवासी राजेश ध्यानी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरे गांव के खेत खलिहान नदी में तब्दील हो गए हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed