फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Student Union Election Result: एसजीआरआर और एमकेपी में एबीवीपी का कब्जा, डीएवी में आर्यन ने मारी बाजी

Tue, 07 Nov 2023 07:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Nov 2023 07:40 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Student union elections Update: मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन शपथ ग्रहण होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Student union elections 2023 Live in colleges and Universities today voting and Result All Update
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:40 PM, 07-Nov-2023

ऋषिकेश कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा

पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जाटव ने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई प्रत्याशी रोहित नेगी को 140 वोट से हरा दिया। वहीं एबीवीपी के प्रत्याशी अनिरुद्ध शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। मंगलवार शाम हुई छात्र संघ चुनाव मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जाटव को 765, एनएसयूआई प्रत्याशी रोहित नेगी को 625 और एबीवीपी के प्रत्याशी अनिरुद्ध शर्मा को 564 वोट मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की निहारिका, सचिव पद पर आर्यन के माधवेंद्र मिश्र, सहसचिव पद पर वंदेमारतम के राहुल गौतम, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की साक्षी रांगड़ और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर वंदेमातरम ग्रुप के विपिन तिवारी विजयी हुए हैं।
06:22 PM, 07-Nov-2023

डीबीएस कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन

डीबीएस कॉलेज में रिकाउंटिंग को लेकर आर्यन छात्र संगठन के छात्र व पदाधिकारी प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
05:49 PM, 07-Nov-2023

डीएवी में आर्यन ग्रुप के सिद्धार्थ ने मारी बाजी

राजधानी के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आर्यन संगठन के सिद्धार्थ ने बाजी मारी। वहीं, एबीवीपी के सुमित ने महासचिव, कोषाध्यक्ष पर जागृति गुसांई और चंद्रशेखर ने सह सचिव पद पर कब्जा किया। उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप के अनुज शाह ने बाजी मारी। विवि प्रतिनिधि पद पर शालिनी भंडारी ने भी जीत दर्ज की। बस कुछ ही देर में इसकी घोषणा की जाएगी।
05:45 PM, 07-Nov-2023

एसजीआरआर में भी एबीवीपी का कब्जा

एसजीआरआर में जीते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
एसजीआरआर कॉलेज में भी एबीवीपी का कब्जा रहा। अध्यक्ष पद पर 551 मत से चंदन सिंह नेगी और महासचिव पद पर 647 मत से नीरज रतूड़ी ने जीत हासिल की।
05:34 PM, 07-Nov-2023

डोईवाला कॉलेज में एबीवीपी का पांच सीटों पर कब्जा

शहीद दुर्गा मल पीजी कॉलेज डोईवाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अध्यक्ष समेत पांच सीटों पर जीत मिली है। महासचिव पद पर आजाद ग्रुप ने कब्जा जमाया है। छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई को एक भी सीट नहीं मिली। महाविद्यालय प्रशासन ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कर दिया है।
04:20 PM, 07-Nov-2023

एमकेपी में सभी पदों पर एबीवीपी की जीत

एमकेपी में जीते हुए प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के एमकेपी कॉलेज में सभी पदों पर एबीवीपी की जीत हुई। वहीं, निर्दलिय प्रत्याशियों ने रिकाउंटिंग की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि अगर रिकाउंटिंग नहीं हुई तो वे शपथ नहीं ग्रहण करने देंगे। वहीं, एसजीआरआर पीजी कॉलेज में महासचिव पद पर एबीवीपी नीरज रतूड़ी जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 07-Nov-2023

डीबीएस का परिणाम जारी

देहरादून के डीबीएस का परिणाम जारी हो गया है। चंदन सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
03:48 PM, 07-Nov-2023

कॉलेजों में मतगणना शुरू

एमकेपी , डीएवी और डीबीएस कॉलेज में मतगणना शुरू हो गई। कॉलेजों में छात्रों की भीड़ जुटी है। 
02:38 PM, 07-Nov-2023

मसूरी में छात्रों के अलग-अलग गुटों में झड़प

मसूरी के एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों के अलग-अलग गुटों में झड़प के बाद मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। कॉलेज में 758 छात्र मतदाताओं में से 576 छात्रों ने ही मतदान किया।
02:26 PM, 07-Nov-2023
उत्तराखंड के अधिकांश कॉलेजों में मतदान पूरा हो चुका है। राजधानी देहरादून के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में केवल 32.17% मतदान हुआ है। वहीं, एमकेपी कॉलेज में 21.54 फीसदी वोटिंग हुई।वहीं, अब कॉलेजों में मतगणना शुरू हो गई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed