Uttarakhand Exit Poll 2024 Live: उत्तराखंड में तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी भाजपा, एग्जिट पोल में भविष्यवाणी
Uttarakhand Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। चार एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत, 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। तो सबसे पहले अमर उजाला पर देखें एग्जिट पोल के नतीजे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
एग्जिट पोल के हिसाब से उत्तराखंड दोहराएगा परिणाम
एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
सीएनएन-न्यूज 18 5 0 0
टाइम्स नाउ 5 0 0
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 5 0 0
टाइम्स नाउ 05 05 00 00
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 05 05 00 00
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी उत्तराखंड में भाजपा को पांचों सीटें मिलने का अनुमान है।
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दिखाई गई है।
रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू में एनडीए को बहुमत
इंडिया टुडे-एक्सिस - भाजपा -5,कांग्रेस -1 अन्य -0
सीएनएन आईबीएन -आईपीएसओएस - भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0
एबीपी-एसी नीलसन -भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0
न्यूज़ 24-चाणक्य -भाजपा -5, कांग्रेस -0 अन्य -0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स -भाजपा -4, कांग्रेस -0 अन्य -0
टाइम्स नाउ-वीएमआर -भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0
पहाड़ की संसदीय सीटों पर जिनमें 30 फीसदी यानी 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहा है। अल्मोड़ा की सल्ट सीट पर प्रदेश में सबसे कम 32 फीसदी मतदान रहा, जबकि हरिद्वार ग्रामीण में सबसे अधिक 73.21 प्रतिशत मतदान रहा, लेकिन श्रीनगर गढ़वाल विधानसभा को छोड़कर प्रदेश की बाकी सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत 2019 की तुलना में घटा है।
मतदान के बाद से ही राजनीतिक हलकों में जीत-हार को लेकर गुणा-भाग शुरू हो गया था। कम मतदान के बावजूद भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत की संभावना जता रहे हैं। जातिगत आंकड़ों, कैडर वोट के आधार पर लगाए जा रहे इन अनुमानों के बीच यह मतदान प्रतिशत में आई बड़ी गिरावट को लेकर चिंता भी उभरी है। हालांकि आज एग्जिट पोल काफी हद तक स्थिति स्पष्ट होगी।
19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर मतदान हुआ था। राज्य में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में इस बार मतदान प्रतिशत गिरा है। वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार काफी गिरावट दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग ने 75 % मतदान का लक्ष्य रखा था, लेकिन 57.24 मतदान ही हो सका।