फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Uttarakhand Visit Live: 'ये दशक उत्तराखंड का है', पीएम मोदी बोले- प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं

Thu, 06 Mar 2025 03:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Mar 2025 03:28 PM IST
खास बातें

pm modi in uttarakhand today live news in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी जनपद का एक दिवसीय दौरा कई मायनों में यादगार है। वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत सीमा से जुड़े उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ सीमावर्ती जिलों के बाद अब उत्तरकाशी के मुखबा और हर्षिल पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Pm modi uttarakhand visit live updates offers prayers to maa ganga in mukhwa details news in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:50 PM, 06-Mar-2025

डबल इंजन की सरकार मिलकर काम कर रही 

प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए मिलकर काम कर रही है। राज्य में चारधाम, ऑल वेदर रोड आधुनिक एक्सप्रेस वे से लेकर रेलवे और हेली सेवाओं का विस्तार हो रहा है। एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने केदारनाथ और हेमकुंडसाहिब के लिए रोपवे को मंजूरी प्रदान की है। केदारनाथ रोपवे के जरिए आठ से नौ घंटे की पैदल यात्रा 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। इससे बुजुर्ग, महिलाओं ओर बच्चों की यात्रा सुगम हो सकेगी।
01:57 PM, 06-Mar-2025

पीएम-सीएम का आभार

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई प्रधानमंत्री मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा हो। गंगोत्री मंदिर के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है-यह अवसर गौरवान्वित करने वाला है। तीर्थपुरोहित व लोक कलाकार रजनीकांत सेमवाल कहते हैं-मुखवा का चयन करने के लिए पीएम व सीएम के प्रति हम आभारी हैं।

विज्ञापन
01:32 PM, 06-Mar-2025

फिर साबित हुए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर

प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तराखंड केे लिए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर साबित हुए हैं। केदारनाथ धाम का उदाहरण सामने हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता से श्रद्धालुओं के पहुंचने के नए रिकार्ड बने हैं। शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर ही जाहिर कर दी थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव ही है, वह कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद मुखवा-हर्षिल पहुंच गए।

01:15 PM, 06-Mar-2025

शीतकालीन यात्रा का सबसे बड़ा प्रमोशन

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन यात्रा का सबसे बड़ा प्रमोशन कर दिया है। इस यात्रा के प्रमोशन के लिए इससे पहले कभी इतने गंभीर प्रयास नहीं हुए। उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के जुड़ाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो प्रयास किए थे, उसका सार्थक परिणाम सामने आया है। बहुत कम समय में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा और पर्यटन देश-दुनिया की नजरों में आ गए हैं।
01:09 PM, 06-Mar-2025

पीएम मोदी ने माणा हादसे पर दुख जताया

पीएम मोदी ने माणा हादसे पर दुख जताया। 
12:37 PM, 06-Mar-2025

खुले मंच से पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी ये सलाह

पीएम मोदी ने सीएम धामी से कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए  प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। वहीं उन्होंने कंटेंट क्रियेटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भी अपील की कि वह उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:15 PM, 06-Mar-2025

कॉरपोरेट घरानों से आग्रह

कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं।
12:02 PM, 06-Mar-2025

घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड के नया आमाम लेकर आएगा: पीएम मोदी

-पीएम ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है। कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को महत्वपूर्ण कदम है।
-पीएम ने कहा कि घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड के नया आमाम लेकर आएगा।
-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माणा, जादूंग, टिम्मरसैंण में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे  उत्तराखंड हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा। 
11:54 AM, 06-Mar-2025

गढ़वाली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत

-पीएम मोदी ने गढ़वाली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। कहा- म्यारा प्यारा भाई भेणी, मेरी सयवा सोंदी।
-कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।
-पीएम मोदी ने सरकार को बारहमासी पर्यटन का विजन दिया। कहा इससे सालभर रहने वाले रोजगार के अवसर मिलेगा।
11:37 AM, 06-Mar-2025

प्रधानमंत्री ने इन पर भी दिया जोर

-स्कूल वाले विंटर टूरिज्म के लिए उत्तराखंड आए।

-विंटर योगा सेशन उत्तराखंड में आयोजित हो। 

- घाम तापो पर्यटन को करेंगे विकसित
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed