फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Dehradun Visit Live: 'मेरा उत्तराखंड से गहरा लगाव', पीएम बोले- हर वर्ष यहां आते हैं लाखों श्रद्धालु

Sun, 09 Nov 2025 02:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Nov 2025 02:25 PM IST
खास बातें

PM Modi Uttarakhand Visit Live News Updates: उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है।राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी नेे गढ़वाली में अपना संबोधन शुरू कर लोगों में जोश भरा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...

विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit Live Updates Uttarakhand Rajat Jayanti Silver Jubilee Celebrations CM Dhami News
पीएम मोदी - फोटो : सूचना

लाइव अपडेट

02:20 PM, 09-Nov-2025

जहां चाह वहां राह है- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि 'जहां चाह वहां राह'। हमें पता होगा कि हमारा लक्ष्य क्या है तो निश्चित ही हम आगे बढ़ेंगे। उत्तराखंड ने इसे साबित कर दिखाया है। यहां आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की मांग बढ़ी है। यहां हर विधानसभ में योग केंद्र, होम स्टे, एक कंप्लीट पैकेज यहां बनने चाहिए।

01:42 PM, 09-Nov-2025

प्रधानमंत्री बीच-बीच में गढ़वाली में कर रहे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में बीच-बीच में बार-बार गढ़वाली में संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल से जुड़े  प्रोजेक्ट यहां विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखंड सरकार अब सेब व कीवी के किसानों को डिजिटल अनुदान देना शुरू कर रही है। कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है।
विज्ञापन
01:40 PM, 09-Nov-2025

उत्तराखंड की विकास की यात्रा अदभुत

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का हर गांव वैक्सीन के दायरे में आ गया है। प्रदेश की विकास की ये यात्रा अदभुत है। ये बदलाव सबको साथ लेकर चलने, हर उत्तराखंडी के संकल्प का नतीजा है। कहा कि 2047 मा भारत तै विकसित देशों की लेन मा ल्ल्याण को मेरु उत्तराखंड मेरू देवभूमि पूरी तरह से तैयार छः।
01:37 PM, 09-Nov-2025

प्रदर्शनी में उत्तराखंड की सफलता की गाथा: पीएम मोदी

रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी को देखने के लिए पीएम मोदी ने सभी से अपील की। कहा कि इसमें उत्तराखंड की सफलता की गाथा है। 25 साल पहले बजट सिर्फ 4000 करोड़ रुपए था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ को पार कर चुका है। बिजली उत्पादन 4 गुना ज्यादा हो गया। सड़कों की लंबाई 2 गुनी हो गई। 6 माह में 4000 यात्री हवाई जहाज से आते थे आज एक दिन में 4000 से ज्यादा आते हैं। आज 10 मेडिकल कॉलेज हैं।
 
01:34 PM, 09-Nov-2025

मेरा उत्तराखंड से गहरा लगाव है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा उत्तराखंड से कितना गहरा लगाव है, आप सब जानते हैं। जब मैं यहां आता था तो लोगों की लगन, ललक मुझे प्रेरित करती थी। उसने मुझे सही मायनों में उत्तराखंड की सामर्थ्य से परिचित कराया। ये दशक उत्तराखंड का केवल वाक्य नहीं था, मुझे आप सब पर पूरा भरोसा था। ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है। जब उत्तराखंड नया बना था तब चुनौतियां कम नहीं थी। संसाधन सीमित थे, बजट नहीं होता था। ज्यादातर जरूरत केंद्र की मदद से पूरी होती थी। आज तस्वीर बदल चुकी है।
01:31 PM, 09-Nov-2025

पीएम ने राज्य के लिए अपना बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को किया नमन

पीएम मोदी - फोटो : सूचना
पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर हर उस व्यक्ति का खुश होना स्वाभाविक है, जिन्होंने राज्य के लिए संघर्ष किया था। मुझे इस बात कि खुशी है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य को नई ऊंचाई देने में जुटी है। मैं रजत जयंती की बधाई देता हूं। उन आंदोलनकारियों को भी श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं, जिन्होने अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:30 PM, 09-Nov-2025

आज का दिन लंबी तपस्या का फल: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नौ नवंबर का ये दिन एक लंबी तपस्या का फल है। आज का दिन हम सभी को गर्व का अहसास करा रहा है। कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने जो सपना देखा था वो अटल जी की सरकार में 25 साल पहले पूरा हुआ था।
01:23 PM, 09-Nov-2025

पीएम मोदी ने गढ़वाली से शुरू किया संबोधन

दीदी भुल्यों...दाणा सयाणों। आप सभी तैं म्यार नमस्कार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली में संबोधन की शुरुआत की तो लोग उत्साह और जोश से भर गए। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का मन प्रफुल्लित है।

 
01:15 PM, 09-Nov-2025

पीएम मोदी ने दी 8260 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी योजनाओं को शिलान्यास करते - फोटो : सूचना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रजत जयंती समारोह में मौके पर उत्तराखंड को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं। उन्होंने 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी की।
01:04 PM, 09-Nov-2025

पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में विश्वास जगाया है कि हम किसी से कम नहीं: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीनाथ, महासू देवता, गोल्ज्यू देवता समेत सभी देवताओं का स्मरण करता हूं। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और अमर बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को याद करता हूं। कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में ये विश्वास जगाया है कि हम किसी से कम नहीं। उत्तराखंड भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में अपनी भागीदारी करने को तैयार है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed