Kedarnath By Election Result Live: भाजपा के पक्ष में जनादेश...आशा नौटियाल जीतीं, मुख्यमंत्री आवास पर जश्न
{"_id":"67411e5b7edf0ef181074a3d","slug":"kedarnath-assembly-by-election-2024-result-live-vote-counting-today-bjp-asha-nautiyal-vs-congress-manoj-rawat-2024-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kedarnath By Election Result Live: भाजपा के पक्ष में जनादेश...आशा नौटियाल जीतीं, मुख्यमंत्री आवास पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 23 Nov 2024 05:59 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:59 PM IST
खास बातें
Kedarnath Bypoll Result Vote Counting Today News Live: इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुछ ही देर में होगा। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
03:59 PM, 23-Nov-2024
1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं
उनके पति रमेश नौटियाल पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। वह वर्ष 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। इसके बाद वर्ष 1997-98 में उन्हें भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और वर्ष 1999 में उन्हें महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया।
02:49 PM, 23-Nov-2024
वर्ष 2007 में भी आशा नौटियाल को क्षेत्रीय जनता ने चुना था अपना विधायक
वर्ष 2007 में भी आशा नौटियाल को क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन
02:21 PM, 23-Nov-2024
पहले विधानसभा चुनाव में केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं थीं आशा नौटियाल
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब वह भाजपा से प्रत्याशी थीं।02:03 PM, 23-Nov-2024
2017 के बाद एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं आशा नौटियाल
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनायाथा। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं।01:38 PM, 23-Nov-2024
भाजपा के पक्ष में जनादेश
केदारनाथ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। केदारघाटी की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया। इसी के साथ हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा ने दोहराया है।
01:02 PM, 23-Nov-2024
सीएम धामी को बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ता
केदारनाथ विधानसभा चुनाव में पार्टी की आशा नौटियाल की जीत के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने सीएम आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 23-Nov-2024
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल जीतीं
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 5099 वोट से जीत गई है। भाजपा को 23130 और कांग्रेस को 18031 वोट मिले।12:07 PM, 23-Nov-2024
12 राउंड पूरे
भाजपा- 22331
कांग्रेस- 17440
निर्दलीय (त्रिभुवन सिंह)- 9241
कांग्रेस- 17440
निर्दलीय (त्रिभुवन सिंह)- 9241
11:47 AM, 23-Nov-2024
11 राउंड की मतगणना
भाजपा- 20078कांग्रेस- 15903
निर्दलीय (त्रिभुवन सिंह)- 9019
11:19 AM, 23-Nov-2024
दस राउंड की मतगणना पूरी
भाजपा- 18139कांग्रेस- 14063
निर्दलीय (त्रिभुवन सिंह)- 8790