फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Tunnel Landslide Live: तीन मजदूरों का नहीं लगा सुराग, टीएचडीसी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

Fri, 14 Aug 2026 11:20 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 14 Aug 2026 11:20 PM IST
खास बातें

Chamoli THDC Tunnel Landslide Rescue operation Update: विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें करीब सात मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों की तलाश अब भी जारी है। जानिए पल-पल का अपडेट..

विज्ञापन
Chamoli THDC Tunnel Landslide Labourers Rescue operation CM Dhami Live Update In Hindi
चमोली टनल हादसा - फोटो : एजेंसी

लाइव अपडेट

11:17 PM, 14-Aug-2026

मृत श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख देगी टीएचडीसी 

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हादसे में मृतक और घायल श्रमिकों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक मृतक श्रमिक के निकटतम परिजन को पांच लाख और प्रत्येक घायल श्रमिक को एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी। प्रबंधन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। प्रबंधन ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
10:27 PM, 14-Aug-2026

श्रमिक बोले- मलबा आया और बहा ले गया

हादसे से कुछ दूरी पर काम करने वाले श्रमिकों ने बताया कि तीन बार हवा का तेज झोंका आया कुछ समझ पाते इससे पहले ही भारी मलबा उनकी ओर आ गया। वे मलबे में ही बहते हुए बाहर की तरफ आए।
विज्ञापन
09:35 PM, 14-Aug-2026

सुरक्षित व्यक्तियों का विवरण

1. राम मुर्मू (झारखंड), पिता मंगल मुर्मू, निवासी हाथी बरी ईस्ट सिंहभूम, जिला झारखंड।
2. सुनील नेताम (छत्तीसगढ़), पिता रामनाथ नेताम, निवासी सोनामाल, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़।
3. अनिल तिरू (झारखंड), पिता धनसुराम बघेल, निवासी ग्राम गुरगुड़ा, झारखंड।
4. भिलू मुर्मू (झारखंड), पिता बरियात मुर्मू, निवासी प्लासवानी, जिला ईस्ट सिंहभूम, झारखंड।
5. गंजान मंदारी (झारखंड), पिता छोटा सावना मंदारी, निवासी ग्राम डुमरिया, जिला ईस्ट सिंहभूम, झारखंड।
6. जगेश्वर गौड़ (उड़ीसा), पिता रामकिशोर गौड़, निवासी ग्राम लोहासाम, जिला सुंदरघाट, उड़ीसा।
08:57 PM, 14-Aug-2026

ये लोग हैं लापता

1. लुकास टोपनो, पिता बॉयसा टोप्पो, निवासी ग्राम-सीमर टोली, पो.-कमरा, जिला खूंटी, झारखंड।
2. चेतन पोयाम, पिता सोनधार पोयाम, निवासी ग्राम धनसुली, बमनी बाजार, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़।
3. देवनाथ, पिता धनसुराम बघेल, निवासी ग्राम दहिकोंगा, पीओ दहिकोंगा, छत्तीसगढ़।
08:49 PM, 14-Aug-2026

सुरंग हादसे में घायल युवक एम्स में भर्ती

सुरंग हादसे में घायल एक युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। जहां युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। एम्स पीआरओ डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने बताया कि शुक्रवार करीब पौने एक बजे रोहित पांडेय (22) निवासी कल्याणपुर, जिला गोपालगंज बिहार को उपचार के लिए सड़क मार्ग से एम्स लाया गया। यहां रोहित को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। रोहित के टांग में फ्रैक्चर है और सिर पर भी चोट लगी है। डॉ. मोहंती ने बताया कि रोहित की स्थिति खतरे से बाहर है।
08:20 PM, 14-Aug-2026

टनल में पांच डिवाटरिंग पंप लगाए

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि  टनल में फिलहाल पांच डिवाटरिंग पंप लगाए गए हैं। जिस गति से पानी बाहर निकाला जा रहा है, लगभग उसी गति से टनल के भीतर पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने टीएचडीसी को डिवाटरिंग पंपों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पानी का स्तर कम कर रेस्क्यू अभियान को और तेज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:54 PM, 14-Aug-2026

गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव

टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। टनल के भीतर पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू टीम के जवानों के गले तक पानी पहुंच रहा है। 
07:32 PM, 14-Aug-2026

कमरे पर भी नहीं मिले तीनों श्रमिक

टनल हादसे में तीन श्रमिक अभी तक भी कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन की ओर से तीनों के कमरों की तलाशी भी ली गई, मगर वे वहां भी नहीं मिले। 
06:13 PM, 14-Aug-2026

सेना की के-9 टुकड़ी और चिकित्सा दल ने संभाला मोर्चा

पीपलकोटी हादसे में सेना का बचाव अभियान जारी है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद ही बचाव कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित सेना की के-9 टुकड़ी और चिकित्सा दल मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान का मोर्चा संभाल लिया। सेना ने सुरंग में फंसे लोगों को बचाने में सफलता पाई। हादसे में गायब तीन लोगों की तलाश का अभियान अब भी जारी है।
05:47 PM, 14-Aug-2026

गढ़वाल सांसद ने किया टनल का निरीक्षण

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed