BJP Leader Murder Violence Live: भाजपा नेता का कत्ल, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, चार गिरफ्तार
{"_id":"6a2e4698a7a7337d2d02af17","slug":"bjp-leader-murder-sparks-violence-live-updates-angry-mob-sets-accused-house-fire-internet-suspended-2026-06-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"BJP Leader Murder Violence Live: भाजपा नेता का कत्ल, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 14 Jun 2026 02:09 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:09 PM IST
खास बातें
Violence in Uttarakhand, BJP Leader Murder Case Live Updates : पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को भाजपा नेता की हत्या हो गई थी। तभी से लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। आज लोगों ने आरोपी के घर में आ लगा दी। पढ़ें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:52 PM, 14-Jun-2026
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से युवक को पीटा गया था।
03:57 PM, 14-Jun-2026
भाई ने की प्रशासन से न्याय की मांग
मृतक के भाई का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि पंचनामा तभी होगा जब अवैध भवन नीचे गिरेंगे। जिन्होंने हत्या की है उनके पूरे घर ध्वस्त होंगे तभी पंचनामा होगा।
विज्ञापन
03:11 PM, 14-Jun-2026
चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद घटना में शामिल चार आरोपियों रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है।02:54 PM, 14-Jun-2026
भीड़ को हटाने में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रि हुए तो पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा। पुलिस मामले को शांत करने में जुटी है।02:09 PM, 14-Jun-2026
पुलिस पर पथराव
02:06 PM, 14-Jun-2026
कई लोगों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामज़द आरोपियों और 25 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 14-Jun-2026
मामला दर्ज कर लिया गया- पुलिस
एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक टीम इस मामले पर तेज़ी से काम कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। स्थिति सामान्य है और पुलिस टीम जांच में पूरी तरह जुटी हुई है; गिरफ़्तारी होते ही हम आपको जानकारी देंगे।
01:01 PM, 14-Jun-2026
युवक की हत्या सभी के लिए आघात की बात : तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक समुदाय की ओर से युवक की हत्या सभी के लिए आघात की बात है। उन्होंने कहा कि कभी दिल्ली में हमारा बेटा तरुण तो कभी गाजियाबाद में सूर्या और बैरागीवाला में विनोद मारा जाता है। उन्होंने कहा कि लगता है देश में हिंदू सुरक्षित नहीं है।
12:41 PM, 14-Jun-2026
फोन नहीं उठाते, किसी का भी प्रमोशन नहीं होने दूंगा: चौहान
हत्या के बाद विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान बैरागीवाला गांव में पहुंचे। उन्होंने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि कोतवाली और थानों में अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। उसने बताया कि आदूवाला में भी एक गंभीर मामला सामने आया था। उन्होंने कोतवाली में फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि जब कोतवाली थानों में फोन नहीं उठाते हैं तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र के किसी भी अधिकारी की पदोन्नति नहीं हो।
12:04 PM, 14-Jun-2026
इंटरनेट सेवा बंद
क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद सुबह पुलिस प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि भ्रामक सामग्री इंटरनेट पर ना फैलाई जाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन