IND vs SL Day 3 Highlights: श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी, भारत को 178 रन की बढ़त; मानव ने लिए 4 विकेट
{"_id":"6a82864a6f0ca2cc000648bd","slug":"india-vs-sri-lanka-1st-test-day-3-live-score-updates-weather-live-updates-rain-ind-vs-sl-day-3-scorecard-news-2026-08-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Day 3 Highlights: श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी, भारत को 178 रन की बढ़त; मानव ने लिए 4 विकेट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Mon, 17 Aug 2026 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:15 PM IST
खास बातें
India vs Sri Lanka 1st Test Day-3 Highlights: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पिछले दो दिन बारिश ने काफी खेल बर्बाद किया। भारतीय पारी 462 रन पर समाप्त हुई। तीसरे दिन भी भारी बारिश की संभावना थी। हालांकि, श्रीलंकाई पारी के 284 रन पर सिमट जाने के बाद बारिश आई और तीसरे दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
सोनल दिनुषा
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
04:58 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: श्रीलंकाई पारी 284 पर सिमटी
- श्रीलंका की टीम तीसरे दिन ही अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। उसकी पारी तीसरे दिन ही सिमट भी गई। श्रीलंका ने 79.4 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। इसमें से 100 रन का योगदान सोनल दिनुषा का रहा। उन्होंने 168 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
- भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। ऐसे में श्रीलंका टीम भारत से 178 रन पीछे रह गई। भारतीय टीम अब चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त के साथ उतरेगी।
- इसके अलावा निरोशन डिकवेला ने 115 गेंद में सात चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। इसी ने श्रीलंका को फॉलोऑन बचाया। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने थे। इन दोनों के अलावा कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं पार कर सका।
- निशान फर्नांडो खाता नहीं खोल पाए। वहीं, लाहिरू उदारा 27 रन, दिनेश चांदीमल चार रन और कामिंदु मेंडिस 14 रन बना सके। इसके बाद कप्तान धनंजय डिसिल्वा भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। फिर डिकवेला और सोनल ने पारी संभाली। सोनल ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी की और श्रीलंका को मुश्किलों से निकाला।
- इस साझेदारी को प्रसिद्ध ने तोड़ा। उन्होंने डिकवेला को आउट किया। इसके बाद केशारा नुवांथा दो रन, प्रभात जयसूर्या 10 रन और लाहिरू कुमारा 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मानव सुथार ने चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। सिराज, प्रसिद्ध और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।
- पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई है और मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। पहले खेल को बारिश की वजह से रोका गया, फिर अंपायर्स ने दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा की। बारिश की वजह से शुरुआती दो दिन खेल को काफी नुकसान पहुंचा था।
04:42 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: सोनल का शतक, श्रीलंका के नौ विकेट गिरे
सोनल दिनुषा ने 167 गेंद में शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। उन्होंने निरोशन डिकवेला के साथ मिलकर 146 रन की साझेदारी निभाई थी और श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया था। हालांकि, वह शतक लगाते ही आउट हो गए। सोनल ने 168 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन बनाए। वह श्रीलंका के नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। सोनल ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी की। इससे पहले श्रीलंका को आठवां झटका प्रभात जयसूर्या के रूप में लगा था। प्रभात को मानव ने जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने थे। फिलहाल टीम का स्कोर नौ विकेट पर 274 रन है। असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:29 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: श्रीलंका ने बचाया फॉलोऑन
श्रीलंका ने फॉलोऑन बचा लिया है। उसे इसके लिए 263 रन बनाने थे। फिलहाल टीम का स्कोर सात विकेट पर 271 रन है। सोनल दिनुषा 98 रन और प्रभात जयसूर्या नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब भारतीय टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ेगा।04:02 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: केशारा भी आउट
श्रीलंका को 243 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने केशारा नुवांथा को गिल के हाथों कैच कराया। फिलहाल सोनल दिनुषा 80 रन और प्रभात जयसूर्या खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए श्रीलंका को 263 रन बनाने हैं यानी उन्हें अभी और 20 रन बनाने हैं। केशारा दो रन बना सके।03:38 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: डिकवेला पवेलियन लौटे
आखिरकार प्रसिद्ध कृष्णा निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुषा की साझेदारी को तोड़ने में कामयाब रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। डिकवेला ने 115 गेंद में सात चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। उन्होंने सोनल के साथ छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल सोनल और केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं।03:22 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: तीसरा सत्र शुरू
तीसरे सत्र का खेल जारी है। श्रीलंका ने पांच विकेट पर 225+ रन बना लिए हैं। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने हैं। फिलहाल डिकवेला और सोनल दोनों 70-70+ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों भारतीय स्पिनरों को पहले सावधानी से खेल रहे थे और अब बड़े बड़े शॉट भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: चाय ब्रेक
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर श्रीलंका की पारी को संभाल लिया है। श्रीलंका ने एक समय 90 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन सोनल और डिकवेला ने शानदार साझेदारी कर भारत को विकेट के लिए तरसा दिया। चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने पहली पारी में पांच विकेट पर 214 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 248 रन पीछे है। फिलहाल क्रीज पर डिकवेला 71 रन और सोनल 62 रन बनाकर मौजूद हैं।02:43 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: श्रीलंका 200 के पार
श्रीलंका ने पांच विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं, निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुषा के बीच भी शतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को पांचवां झटका 90 के स्कोर पर लगा था। तब से इन दोनों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। भारतीय गेंदबाज इस सत्र में विकेट को तरस गए हैं। सोनल ने मानव की गेंद पर छ्क्का लगाकर श्रीलंका को 200 के पार पहुंचाया। फिलहाल श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 208 रन है। सोनल 62 रन और डिकवेला 66 रन बनाकर क्रीज पर हैं।02:12 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: सोनल दिनुषा का अर्धशतक
श्रीलंका ने पांच विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 51 रन और निरोशन डिकवेला 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 94 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को पांचवां झटका 90 के स्कोर पर लगा था। तब से इन दोनों बखूबी श्रीलंका की पारी संभाली है।01:57 PM, 17-Aug-2026